तीसरी बार भी उत्तराखंड से मोदी को मिले पांचों कमल, एनडीए सरकार में किसकी लग सकती है लॉटरी
उत्तराखंड में भाजपा ने तीसरी बार क्लीन स्वीप किया है। जो कि मोदी के लिए उत्तराखंड की ओर से तीसरी बार तोहफा माना जा रहा है।
ऐसे में अब ये भी चर्चा शुरू हो गई है। कि क्या जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं, उसमें उत्तराखंड से किसी की लॉटरी लग सकती है या फिर इंतजार करना पड़ सकता है।

लोकसभा के लिए जनादेश आ चुका है। एनडीए को बहुमत तो मिल गया लेकिन भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं है। ऐसे में साफ है कि इस बार सहयोगी दलों के भरोसे ही मोदी सरकार चलेगी। इसके लिए अभी से मंत्रियों और अन्य फॉर्मूलों पर बात होने लगी है।
भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार होती तो उत्तराखंड से एक का मंत्री बनना तय था। लेकिन अब तय करेगा सहयोगी दलों के फॉर्मूले पर कि भाजपा के खाते में कितने मंत्री और राज्य मंत्री आते हैं।
उत्तराखंड की बात करें तो मोदी सरकार के दोनेां कार्यकाल में एक एक राज्य मंत्री और एक बार कैबिनेट मंत्री तक बनाए गए। पहली बार दलित कोटे से अजय टम्टा को कपड़ा राज्य मंत्री बनाया गया। दूसरी बार शुरूआत में हरिद्वार से सांसद रहे रमेश पोखरियाल निशंक को एचआरडी मिनिस्ट्री की कुर्सी सौंपी गई। जो बाद में शिक्षा मंत्री हो गए।
हालांकि बाद में उन्हें हटाकर अजय भट्ट को रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री बनाया गया। इस बार के चुनाव में उत्तराखंड से तीन पुराने चेहरे टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल से अजय भट्ट व अल्मोड़ा से अजय टम्टा चुनकर आए हैं। इसके अलावा गढ़वाल से अनिल बलूनी व हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत पहली बार भले ही सांसद बने हों। लेकिन इन दोनों का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है।
एक नजर डालते है कि किसका दावा क्यों मजबूत है-
अनिल बलूनी: गढ़वाल का ब्राह्रमण और युवा चेहरा। मोदी शाह के करीबियों में आते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
त्रिवेंद्र रावत: गढ़वाल से ठाकुर चेहरा। पूर्व सीएम के साथ ही संगठन से लेकर हाईकमान में अच्छी पकड़। शाह के साथ काम करने का तर्जुबा।
अजय भट्ट: कुमांउ से ब्राह्रमण चेहरा। केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। इस बार सबसे ज्यादा वोटों से जीत का रिकॉर्ड बनाया।
अजय टम्टा: दलित चेहरे का नंबर आया तो मंत्री बनना तय। पहले राज्य मंत्री का काम काज देख चुके हैं।
माला राज्य लक्ष्मी शाह: एक मात्र महिला सदस्य लेकिन उम्र और अनुभव न होना इनके खिलाफ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications