Pawandeep Rajan चार सर्जरी के बाद अब कैसे हैं पवनदीप, भगत सिंह कोश्यारी ने जाना हाल,अस्पताल से सामने आई तस्वीर
Pawandeep Rajan' इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन की हालात में लगातार सुधार हो रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने हॉस्पिटल में पवनदीप से मिलने पहुंचे। पवनदीप राजन नोएडा के एक निजी अस्पताल में एक्सीडेंट के बाद से इलाज करवा रहे हैं।
इससे पहले पवनदीप की कुल चार सर्जरी हो चुकी है। लेकिन जिस तरह की फोटो सामने आई है, उससे साफ है कि पवनदीप की हालात में अब सुधार है। 5 मई 2025 को पवनदीप राजन की कार हादसे का शिकार हो गए थी, जब वे चंपावत से दिल्ली जा रहे थे।

भगत सिंह कोश्यारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर लिखा कि सड़क दुर्घटना में घायल उत्तराखंड की शान गायक पवनदीप राजन का नोएडा स्थित निजी अस्पताल में जाकर कुशलक्षेम जाना। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस फोटो में बेड पर लेटे पवनदीप राजन के सामने भगत सिंह कोश्यारी खड़े नजर आए और बगल में पवनदीप की माता और बहन नजर आई।
Pawandeep Rajan news
बता दें कि कुछ दिन पहले ही पवनदीप की सोशल मीडिया टीम ने जानकारी दी थी कि पवनदीप की आठ घंटे तक तीन सर्जरी चली और वह ICU में हैं। इस दौरान पवनदीप के फ्रैक्चर और चोटों का ऑपरेशन किया गया है। इससे पूर्व पवनदीप की एक सर्जरी पहले हो चुकी है। जिसके बाद की तस्वीर विधायक उमेश कुमार ने जारी की थी। पवनदीप की गायकी को पसंद करने वाले और उत्तराखंड के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसके साथ हर कोई दुआ कर रहा है कि वह जल्दी स्वस्थ होकर फिर से अपनी सिंगिग का जादू बिखेरें।
Pawandeep Rajan accident news
5 मई 2025 को पवनदीप राजन की कार हादसे का शिकार हो गए थी, जब वे चंपावत से दिल्ली जा रहे थे। हादसा उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में गजरौला के पास नेशनल हाईवे 9 पर हुआ। दुर्घटना में पवनदीप समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तड़के करीब 3:40 बजे हुआ। इस दौरान पवनदीप अपने दोस्त अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह के साथ उत्तराखंड के चंपावत से दिल्ली जा रहे थे।
हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया गया, जिसके चलते उनकी एमजी हैक्टर कार हाईवे पर खड़े एक कैंटर ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और पवनदीप समेत तीनों को गंभीर चोटें आईं। पवनदीप के दोनों हाथ और पैरों में फ्रैक्चर, सिर में चोट, और कंधे में चोटें आईं।












Click it and Unblock the Notifications