चोर की यूनिक स्टाइल में चोरी देख पुलिस भी हैरान,बंद घरों में घुसकर तसल्ली से खाना बनाकर खाया फिर माल साफ
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में यूनिक स्टाइल चोरी का मामला सामने आया है। जिसको देखकर पुलिस भी हैरान हो गई।
500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद पुलिस ने इस स्टाइलिश चोर को पकड़ा है। आरोप है कि चोरी करने से पहले ये शातिर चोर पहले घर की रैकी करता।

उसके बाद रात में पहले घर में जाकर शराब पीता फिर तसल्ली से खाना बनाता और फिर घर से काम की चीजें चुरा कर जंगल में छिपा देता। इसके बाद फिर से दूसरे घर की तलाश में निकल पड़ता। चोर सिर्फ ऐसे घरों को टारगेट करता, जो कि लंबे समय से बंद पड़े हों।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना थलीसैंण, थाना रिखणीखाल व थाना सतपुली में शिकायती प्रार्थना पत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का ताला तोड़कर गहने व बर्तन चोरी करने, कीमती सामान व गहने चोरी कर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय का ताला तोडकर सरकारी राशन व नगदी चोरी करने की शिकायत मिली। तीनों घटनाओं में चोरी का तरीका एक जैसा मिला।
पुलिस ने टीमें गठित कर संदिग्धों का चयन किया। भौतिक सत्यापन के साथ ही पुलिस ने पुराने मामले भी खंगाले। दसके बाद पुलिस ने इनपुट के आधार पर अभियुक्त विशन सिंह रावत को सिद्धखाल तिराहा रिखणीखाल से चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वही इन सभी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा।
लेकिन वह अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम देता रहा। वह पहले घर का ताला तोड़कर घर की तलाशी लेता था, फिर खाली पड़े घर में शराब पीकर खाना बनाता और फिर खाना खाकर घर में रखी नकदी और कीमती सामान चुराकर भाग जाता।
रात में ही जंगल के रास्ते से पैदल चलकर चोरी के माल को छिपा देता। इसके बाद वह अन्य दूसरे गांव में जाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता। आरोपी बिशन सिंह कोटद्वार का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications