लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी ने पत्नी के साथ मिलकर बेच दिया पटवारी का पेपर,अब दोबारा होगी परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 8 जनवरी रविवार को राजस्व उपनिरीक्षक, लेखपाल/पटवारी परीक्षा आयोजित कराई थी। जो कि लीक हुआ है। जिसपर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर हरिद्वार कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

paper-leak-haridwar-stf-section-officer-of-public-service-commission-sold-patwari-with-his-wife

उत्तराखंड में पेपर लीक प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के बाद अब यूकेपीएससी पेपर लीक विवाद सामने आ गया है। जिसके बाद से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से लेकर पूरी सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। आयोग ने 8 जनवरी रविवार को राजस्व उपनिरीक्षक, लेखपाल/पटवारी परीक्षा आयोजित कराई थी। जो कि लीक हुआ है। जिसपर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर हरिद्वार कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया है। इस बार पेपर लीक कराने वाला आयोग के अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी हैंं। जिन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पेपर लीक कराया था। आयोग ने परीक्षा को रद्द करते हुए 12 फरवरी को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है।

35 अभ्यार्थियों द्वारा परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र लेने की बात सामने आई

एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल की परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार करने में आयोग के अति गोपन कार्यालय के अनुभाग-3 द्वारा कार्य किया गया था। अनुभाग में नियुक्त अनुभाग अधिकारी संजीव चर्तुवेदी ने अपने कार्यालय से प्रश्न पत्र लीक किया और अपनी पत्नी रितु के साथ मिलकर लीक प्रश्न पत्र राजपाल व संजीव को उपलब्ध कराया। इसके एवज में संजीव व रितु को नकद पैसा देकर प्रश्न पत्र संजीव और राजपाल ने रामकुमार व अन्य के माध्यम से अभ्यर्थियों में बांट कर उनको यूपी बिहारीगढ के पास स्थित माया अरूण रिजार्ट एवं ग्राम सेठपुर लक्सर हरिद्वार व अन्य स्थानों में पढाया। अब तक जांच पड़ताल में लगभग 35 अभ्यार्थियों द्वारा परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र लेने की बात सामने आई है। एसटीएफ ने अब तक 41 लाख 50 हजार का कैश बरामद किया है।

Recommended Video

    Neem Karoli Baba जिनकी भक्ति करते हैं Virat, Mark Zuckerberg, Steve Jobs | वनइंडिया हिंदी

    गोपन कार्यालय से 380 सवालों की फोटो मोबाइल में खींचकर अपनी पत्नी को भेजी

    पटवारी की परीक्षा रविवार को हुई थी। जिसके लीक होने की सूचना एसटीएफ को दो दिन बाद ही मिल गई। इस बीच एसटीएफ ने इनपुट के आधार पर हरिद्वार में पूछताछ और संदिग्धों से जानकारी जुटाई। जिसके बाद धीरे-धीरे परत खुल गई। एसटीएफ ने जब संजीव चतुर्वेदी का पकड़ा तो पता चला कि उसी ने गोपन कार्यालय से 380 सवालों की फोटो मोबाइल में खींचकर अपनी पत्नी को भेजी थी। इन्हीं 380 सवालों में से ही 100 सवाल लिए जाने थे। ऐसे में आरोपी ने सारे सवाल अभ्यर्थियों को रटाए गए थे। जिसके बाद क्वेश्चन तैयार कर राजपाल को भेजे गए। राजपाल ने अभ्यार्थियों से संपर्क किया। इसके बाद अभ्यार्थियों से पेपर हल करवाने के लिए लक्सर ले जाया गया। पेपर हल करवाने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

    पकड़े गए आरोपी-

    • संजीव चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी, अतिगोपन अनुभाग-3, राज्य लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड, जनपद हरिद्वार
    • रितु पत्नी संजीव चतुर्वेदी, आयोग आवास, हरिद्वार
    • राजपाल पुत्र स्व0 श्री फूल सिंह नि0 ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी, जनपद सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी ग्राम सुकरासा अम्बूवाला थाना पथरी जनपद हरिद्वार
    • संजीव कुमार पुत्र स्व0 श्री मांगेराम निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी फ्लैट नं0 जी-407 जर्स कन्ट्री ज्वालापुर थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
    • रामकुंमार पुत्र सुग्गन सिंह नि0 ग्राम सेठपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+