Panchayat chunav गांव की सरकार के लिए वोटिंग कल, 17,829 प्रत्याशियोंं की किस्मत का फैसला करेंगे 26 लाख मतदाता
Uttarakhand Panchayat chunav उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए कल 24 जुलाई को मतदान होगा। इसके बाद 28 जुलाई को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। पंचायत चुनावों का एक साथ परिणाम 31 जुलाई को आएगा। हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के सभी 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं।
12 जिलों के 49 विकासखंडों में मतदान होना है। जिसमें गढ़वाल मंडल से 6 जिलों में 26 विकासखंड और कुमाऊं मंडल के 23 विकासखंड है, सभी पदों के सापेक्ष 17,829 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वोटिंग के लिए 5,823 मतदान स्थल यानी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्णय लिया है कि 24 जुलाई को पहले चरण के तहत होने वाले मतदान के दिन अगर किसी भी पोलिंग बूथ पर किसी वजह से मतदान नहीं हो पाता है तो फिर उस पोलिंग बूथ पर 28 जुलाई को मतदान होगा। इसी तरह अगर पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत 28 जुलाई को मतदान के दिन अगर किसी पोलिंग बूथ पर मतदान नहीं हुआ तो 30 जुलाई को पोलिंग बूथ पर मतदान करा लिया जाएगा। परिणाम एक साथ 31 जुलाई को घोषित होंगे।
- पहले चरण में 24 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी।
- मतदान को लेकर सभी पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं।
- मानूसन को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी लगाई गई है।
- जिन ब्लॉक में कल मतदान होना है, वहां सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
- 24 जुलाई को चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे 17,829 प्रत्याशियों के लिए जनता मतदान करेगी।
- सदस्य ग्राम पंचायत के 948 पदों सापेक्ष 2247 प्रत्याशी
- प्रधान ग्राम पंचायत के 3393 पदों सापेक्ष 9731 प्रत्याशी
- सदस्य क्षेत्र पंचायत के 1507 पदों सापेक्ष 4980 प्रत्याशी
- सदस्य जिला पंचायत के 201 पदों सापेक्ष 871 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
- प्रथम चरण के होने वाले मतदान में लगभग 26 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
- किसी भी परिस्थिति में अगर वोटिंग नहीं हुई तो 28 को मतदान कराया जाएगा।
- दूसरे चरण के दिन 28 को अगर किसी बूथ पर वोटिंग नहीं हुई तो 30 को मतदान होगा।
- परिणाम एक साथ 31 जुलाई को घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications