पहलगाम आतंकी हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, भावुक पिता ने कही ये बात
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की गर्ई। दिवंगत विनय नरवाल के पिता और परिजन उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंचे थे।
जहां पूरे विधि-विधान के साथ लेफ्टिनेंट दिवंगत विनय नरवाल की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। अस्थियां विसर्जित करते हुए शहीद के पिता काफी भावुक हो गए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जो उनके बेटे के साथ होना था, वह हो गया। अब ऐसा फिर किसी के साथ दोबारा न हो।

पहलगाम हमले में शहीद हुए करनाल निवासी नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां पिता राजेश नरवाल ने पूरे विधि विधान के साथ हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड से गंगा में विसर्जित की। आज ही उनका परिवार अस्थि कलश के साथ हरिद्वार पहुंचा था। इस दौरान स्थानीय लोग भी वहां पर मौजूद रहे। बेटे की अस्थियां गंगा गंगा में प्रवाहित करते हुए पिता राजेश नरवाल काफी भावुक हो गए थे।
मीडिया से बातचीत में राजेश नरवाल ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है, जिसमें उन्होंने देश का धन्यवाद किया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जो उनके बेटे के साथ होना था, वह हो गया। अब ऐसा फिर किसी के साथ दोबारा न हो।
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में एक आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। विनय नरवाल मूल रूप से हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे। बीते 16 अप्रैल को ही उनकी शादी हुई थी। विनय नरवाल अपनी पत्नी के साथ कश्मीर में छुट्टी मनाने गए थे। विनय नरवाल दो साल पहले ही नौसेना में भर्ती हुई थे। इस वक्त उनकी पोस्टिंग कोच्चि में थी। शादी के एक हफ्ते के भीतर ही ये दर्दनाक घटना हो गई।












Click it and Unblock the Notifications