उत्तराखंड: 'वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए हमारी सरकार हर मोर्चे पर कर रही काम', बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन अग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए हमारी सरकार हर मोर्चे पर कार्य कर रही है। सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर वन अग्नि पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी अराजक तत्व जंगलों में आग लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई भी हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए हमने अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं, जो अराजक तत्व जंगल में आग जैसी घटनाओं में शामिल है उनकी संपत्ति ज़ब्त की जाएगी। हमारे जंगलों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी हम सबकी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दुष्यंत गौतम को स्वस्थ देख खुश हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली में की मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications