ऑपरेशन कालनेमी में पुलिस को हरिद्वार से मिला कथित बाबा, पड़ताल किया तो मिला 20 साल से वनवास काट रहा लापता
Operation Kalanemi उत्तराखंड में ढोंगी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमी चलाया जा रहा है। जिसमें अब कहानियां भी सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां इस अभियान में बहरूपी बाबा पकड़ में आ रहे हैं तो दूसरी तरफ सालों से परिवार से दूर बाबा के भेष में रह रहे लोग भी मिल रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला हरिद्वार से सामने आया है। यहां 20 साल से बाबा का भेष बनाकर बनवास काट रहे कथित बाबा को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद भी दिया। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमी को सफल बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में थाना कलियर पुलिस द्वारा दरगाह व कॉवड नहर पटरी के आस-पास कांवड़ियों के भेष में तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे 03 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है।
पूछताछ करने में एक कथित बाबा से पहचान सम्बन्धी कागजात मांगने पहचान पत्र संबंधी कोई भी कागजात न दिखा पाने पर उसके द्वारा दिए गए पते पर जांच पडताल की गई तो पुलिस को बताया गया कि कथित बाबा वर्ष 2005 से 20 वर्षो से लापता है। बिलारी थाने से व्यक्ति के परिजनों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी गई। जिसपर परिजन थाना पिरान कलियर पहुंचे और व्यक्ति को परिजनों के सुपुर्द किया गया। 20 साल बाद व्यक्ति के मिलने पर परिजनों द्वारा नम आँखों से हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में पुलिस द्वारा ऑपरेशन 'कालनेमि' चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस ढोंगी, फर्जी और पीर फकीरों पर शिकंजा कस रही है। कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में चले अभियान में पुलिस ने 300 से अधिक ढोंगी बाबाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमे और चालान की कार्रवाई की है।












Click it and Unblock the Notifications