उत्तराखंड में सरकार आने पर कांग्रेस ने चारधाम चारकाम का अलग विभाग बनाने का किया वादा, जानिए इसके पीछे की वजह

कांग्रेस ने चारधाम चारकाम के लिए अलग से विभाग बनाने की करी घोषणा

देहरादून, 8 फरवरी। उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर अपना विजन भी जनता के सामने रख दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने चारधाम चारकाम का नारा दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार आने पर घोषणा पत्र के लिए चारधाम चारकाम के लिए अलग से विभाग बनाने का दावा भी किया है। इतना ही नहीं इसकी पूरी मॉनिटरिंग भी करने का दावा किया जा रहा है।

On coming to the government in Uttarakhand, Congress promised to create a separate department of Chardham Charkam, know the reason behind it

चारकाम को करने का प्रमुखता से कांग्रेस ने किया है वादा
कांग्रेस ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार आने पर युवा, महिलाओं, रोजगार पर फोकस किया है। इसमें कांग्रेस ने 4 बड़े मुद्दों को लेकर वादा किया है। इसमें पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए देने, चार लाख युवाओं रोजगार देने, हर गांव हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने और राज्य में गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए के पार नहीं होने का दावा किया गया है। इसके अलावा अन्य घोषणाएं और वादे भी कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में की हैं। कांग्रेस ने घोषणा पत्र पर विपक्ष के सवालों के जबाव देने के लिए एक बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार आने पर वे चारधाम चारकाम के लिए अलग से विभाग बनाएंगे, जिसमें एक कैबिनेट स्तर के मंत्री, सचिव और पूरा कामकाज अलग से किया जाएगा। जो कि समय समय पर जनता को अपने वादे और कार्यों का फीडबैक बताएंगे। घोषणा पत्र के जरिए कांग्रेस ये भी साबित करने की कोशिश कर रही है कि उनकी कोई भी घोषणा कोरी घोषणा साबित नहीं होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो गौरव वल्लभ ने कहा कि यह विभाग हर साल अपनी प्रगति रिपोर्ट राज्यवासियों के समक्ष प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा ​है कि विभाग प्रति वर्ष युवाओं को रोजगार, पांच लाख व्यक्तियों को 40 हजार रुपये स्वावलंबन राशि और सस्ती रसोई गैस सिलिंडर का ब्योरा देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की धुंआ छोड़ू सरकार में दो प्रमुख विभाग ही सक्रिय नजर आए। इनमें एक मुख्यमंत्री चयन आयोग और दूसरा अवैध खनन व कुंभ कोरोना जांच भ्रष्टाचार विभाग है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर गांव व हर द्वार तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में विफल रही है। कोरोना के दौरान आक्सीजन, दवाई के पैसे को डबल इंजन की भ्रष्टाचारी सरकार ने हजम कर लिया। यह सरकार कोरोना के दौरान में राज्य में हुई मौतों की जिम्मेदार भी है।
भाजपा ने कसा तंज, बताया असली मंत्र
चार धाम चार काम के लिए अलग मंत्रालय बनाने के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा ने चारधाम चार काम का अपनी ही भाषा में अर्थ समझाया है। भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को वादे कर भूल जाने की आदत है और इस मर्तबा तो उनके घोषणापत्र के वादे इतने हवा हवाई है कि जनता भरोसा ही नहीं कर रही है। शायद तभी इन सबके लिए अलग मंत्रालय बनाने का एक और फर्जी वादा कांग्रेस के प्रवासी नेता कर रहे हैं। उन्होने तंज़ कसते हुए कहा कि वादाखिलाफी के रिकॉर्ड को देखते हुए देवभूमि की जनता कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को सीरीयस नहीं ले रही है,तभी बाहर से आए नेता वादों के लिए घोषणापत्र मंत्रालय बनाने का वादा कर रहे हैं। एक समय था जब कांग्रेस की सरकारों में थोक में दर्जाधारी मंत्री बनाए गए और उनके नेता सिर पे लालबत्ती लगाकर घूम रहे थे, लाल बत्तियों की यूनियन बना रहे थे, कुछ इसी तर्ज़ पर उनके नेता आज घोषणापत्र पूर्ति मंत्रालय के वादे कर रहे हैं। सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस को भलीभांति मालूम है कि उनकी सरकार नहीं आने वाली और उनके नारे का असली अर्थ है चार धाम यानि सोनिया गांधी,राहुल,प्रियंका और रॉबर्ट वड़ेरा वहीं चार काम का अर्थ है, भय,भ्रष्टाचार,जरूरी सामानों के लिए लंबी-लंबी कतारें और अराजकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+