Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

National Film Awards 2023:उत्तराखंड की सृष्टि लखेड़ा को मिला अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी की तारीफ

National Film Awards 2023: उत्तराखंड की सृष्टि लखेड़ा की फिल्म 'एक था गांव' को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सृष्टि को पुरस्कार से नवाजा। सृष्टि ने इस फिल्म का प्रोडक्शन और निर्देशन किया है।

National Film Awards 2023: Uttarakhand Srishti Lakheda received the award, President Draupadi Murmu also praised

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे खुशी है कि महिला फिल्म निर्देशक सृष्टि लखेरा ने 'एक था गांव' नामक अपनी पुरस्कृत फिल्म में एक 80 साल की वृद्ध महिला की संघर्ष करने की क्षमता का चित्रण किया है। महिला चरित्रों के सहानुभूतिपूर्ण और कलात्मक चित्रण से समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान में वृद्धि होगी।

उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के सेमला गांव निवासी सृष्टि लखेड़ा की फिल्म 'एक था गांव' इससे पहले मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) फिल्म महोत्सव के इंडिया गोल्ड श्रेणी में जगह बना चुकी है। गढ़वाली और हिंदी भाषा में बनी इस फिल्म में घोस्ट विलेज (पलायन से खाली हो चुके गांव) की कहानी है। सृष्टि का परिवार ऋषिकेश में रहता है। सृष्टि के पिता बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केएन लखेरा हैं।

Recommended Video

    उत्तराखंड की सृष्टि लखेड़ा को मिला अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी की तारीफ

    उत्तराखंड में पलायन की पीड़ा को देखते हुए सृष्टि ने यह फिल्म बनाई। बताया, पहले उनके गांव में 40 परिवार रहते थे और अब पांच से सात लोग ही बचे हैं। लोगों को किसी न किसी मजबूरी से गांव छोड़ना पड़ा। इसी उलझन को उन्होंने एक घंटे की फिल्म के रूप में पेश किया है। फिल्म के दो मुख्य पात्र हैं। 80 वर्षीय लीला देवी और 19 वर्षीय किशोरी गोलू।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+