Nainital news: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा टैक्सी वाहन, 8 की मौत, 12 यात्री थे सवार
नैनीताल जिले में एक टैक्सी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग वाहन के खाई में गिरने से अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वाहन में 12 लोगों के होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी में सभी स्थानीय लोग सवार थे।

पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हैं। हालांकि घटना होते ही ग्रामीणों ने सबसे पहले पहुंचकर रेस्क्यू चलाया और खाई में गिरे लोगों को सड़क तक पहुंचाया है। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग आज बड़ा हादसा हो गया।
शुक्रवार की सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से 8 लोगों की मौत की पुष्टि नैनीताल पुलिस की ओर से की गई है। घायलों को उपचार के लिए ओखलकांडा अस्पताल ले जाया जा रहा है। अभी भी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications