Nainital accident: हल्द्वानी में गहरी खाई में गिरा वाहन,मां-बेटी और पिता समेत 6 की मौत, चार घायल

Nainital accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक मैक्स वाहन के गहरी खाई में गिरने से चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। जिनमें मां-बेटी और पिता भी शामिल थे।

वहीं चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा हल्द्वानी के पुटपुड़ी जा रही मैक्स के अनियंत्रित होने से हुआ। गाड़ी में 10 लोग सवार थे।

Nainital accident Vehicle fell into deep ditch Haldwani 6 killed mother daughter father four injured

हल्द्वानी से पुटपुड़ी जा रही मैक्स बुधवार की शाम ओखलकांडा के पतलोट मोटर मार्ग से दो किमी पहले अनरबन के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक इलाके में हुआ। जो​ कि नैनीताल शहर से करीब 80 किमी दूर पतलोट से दो किमी पहले अनरबन के पास हुआ।

Recommended Video

    Nainital accident: हल्द्वानी में गहरी खाई में गिरा वाहन,मां-बेटी और पिता समेत 6 की मौत, चार घायल

    हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे के वक्त मैक्स में 10 लोग सवार थे। हादसे में ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें तीन मां-बेटी और पिता भी शामिल थे। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

    हादसे में वाहन चालक भुवन चंद्र भट्ट (30)पुत्र डुंगर देव भट्ट निवासी पुटपुड़ी, उमेश परगांई (38) पुत्र हरीश परगांई निवासी भद्रकोट, ममता भट्ट (19) पुत्री भोलादत्त निवासी पुटपुड़ी, कविता परगांई (13) पुत्री महेश निवासी भद्रकोट, पार्वती देवी (33) पत्नी महेश चंद्र निवासी भद्रकोट और महेश चंद्र परगांई (36) पुत्री रमेश चंद्र की मौके पर मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह सड़क हादसा हुआ उस जगह नेटवर्क नहीं होने से सड़क हादसे की सूचना देने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि नेटवर्क की समस्या नहीं होती तो सूचना समय से मिल जाती। घटना की सूचना पहले स्थनीय विधायक को भी लगी। इसके बाद विधायक ने प्रशासन और एसडीआरएफ को सूचना दी। जिसके बाद रेस्क्यू में तेजी आई। घायलों की हालात गंभीर बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+