नैनीताल: नवोदय स्कूल में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 85 छात्र पॉजिटिव
नैनीताल: नवोदय स्कूल में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 85 छात्र पॉजिटिव
नैनीताल, 02 दिसंबर: कोरोना वायरस के साथ-साथ उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के केस भी बढ़ने लगे है। 01 जनवरी को उत्तराखंड में कोरोना के 118 नए मरीज मिले थे। तो वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के भी चार नए मामले सामने आये थे। इसी के साथ नैनीताल के जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद से स्कूल प्रशासन हड़कंप मच गया। तो वहीं, एक साथ 85 छात्रों के पॉजिटिव पाए जाने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है।
Recommended Video

स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल सभी छात्रों को विद्यालय में ही आइसोलेट किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जिन छात्रों ने आरटी-पीसीआर परीक्षण में नकारात्मक परीक्षण किया है, उन्हें एंटीजन परीक्षण से गुजरना होगा। परीक्षण नकारात्मक होने पर छात्रों को घर भेजा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में बीते दिनों आरटी-पीसीआर जांच के जरिये विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के नमूने जुटाए गए थे। दूसरे दिन आई रिपोर्ट में विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत करीब 11 नौनिहाल कोरोना संक्रमित पाए गए।
इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष शिविर लगाकर करीब 496 नौनिहालों के स्वैब के नमूने जांच को भेजें। जिसके बाद शनिवार को मिली रिपोर्ट में विद्यालय के 85 नौनिहाल कोरोना संक्रमित पाए गए है। एक साथ 85 नौनिहालों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। उपजिलाधिकारी राहुल साह के निर्देश पर पहले ही विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है। वहीं अब बडी़ संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार संक्रमित पाए गए छात्रों को विद्यालय में ही आइसोलेट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
एसडीएम राहुल साह ने बताया कि नेगेटिव छात्रों के अभी रैपिड एंटीजन टेस्ट होंगे, जिसके बाद परिजनों की सहमति से बच्चों को घर भेज दिया जाएगा। वहीं, सीएमओ डॉ. भगवती जोशी ने बताया कि संक्रमित पाए गए बच्चों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। प्रधानाचार्य को विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमित बच्चों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications