Mussoorie Winterline Carnival-2023 का रंगारंग आगाज, लोक कलाकारों और आर्मी बैण्ड की धुन ने बांधा समा
Mussoorie Winterline Carnival-2023 पहाड़ों की रानी मसूरी में आज विन्टरलाईन कार्निवाल-2023 का शुभारंभ हो गया। आज पहले दिन कैमल बैक रोड पर बर्ड वॉक (जबरखेत रिजर्व) में सैलानियों ने प्रतिभाग किया और लैण्डोर बाजार में हरिटेज वॉक कार्यक्रम के साथ ही सर्वे ग्राउण्ड से लाईब्रेरी चौेक तक शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें लोककलाकारों सहित स्थानीय लोगों एवं सैलानियों ने प्रतिभाग किया।

लाईब्रेरी चौक पर आईटीबीपी बैंड तथा सीआरपीएफ बैण्ड की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा। पहाड़ो की रानी मसूरी में विंटरलाईन का नजारा देखने के लिए देश विदेश से सैलानी पहुंचते हैं। माना जाता है कि विंटरलाईन विश्व में कुछ स्थानों पर देखी जाती है स्विट्जरलैंड में तथा जिनमें भारत के मसूरी, प्रमुख स्थल है।
मूसरी विन्टरलाईन कार्निवाल का उद्देश्य पहाड़ों की रानी मसूरी की खूबसूरती को दिखाने तथा राज्य की संस्कृति एवं स्थानीय परम्परा, व्यंजन, उत्पाद को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होने वाले इस मसूरी महोत्सव में राज्य की संस्कृति के साथ ही देश के अन्य राज्यों के पारम्परिक नृत्य एवं विधाओं को दर्शाते कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्टस, कार्यक्रम में साईकिल रैली, हार्ले डेविडसन बाइक रैली, साहसिक खेल, विन्टेज कार रैली, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, स्टार नाईट आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जो मसूरी आए सैलानियों को अपनी ओर आकर्षिक करते हैं।
इसके अतिरिक्त नेचर वॉक, हेरिटेज वॉक, नेचर फोटोग्राफी, ट्रैकिंग , बर्डवाचिंग कार्यक्रम, जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट, बॉली बॉल, कराटें, स्केटिंग, रॉक क्लाईमिंग के साथ ही फूड स्टॉल आदि कार्यक्रम हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी सोनिका द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल आयेाजित किया जा रहा है इस वर्ष कार्निवाल 27 से 30 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। फूड फेस्टिवल भी कार्निवाल के साथ किया जा रहा है, अलग-2 तरह के पकवान-व्यंजन के लिए स्टॉल लगाए गए है, सभी की रूचि को ध्यान में रखते हुए कार्यकम रखें गए हैं, अलग-2 एक्टिविटी रखी गई हैं, पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों की पसंद के अनुसार भी कार्यक्रम रखे गए हैं ताकि पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी कार्निवाल का लुप्त उठा सकें।












Click it and Unblock the Notifications