Viral: मसूरी में माल रोड पर चलती कार में पर्यटकों ने की स्टंटबाजी, कहीं महंगा न पड़ जाए शौक
सोशल मीडिया के इस दौर में आजकल लोग वायरल होने और लाइक्स कमेंट के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। जिससे कई बार अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। ऐसे में कई बार दूसरे लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला मसूरी का सामने आया है।

जहां माल रोड पर कार में सवार युवकों के स्टंट से लोग सकते में आ गए। एक युवक चलती कार की छत पर बैठा तो दूसरा खिड़की से बाहर निकलकर सेल्फी लेता नजर आया। अब ये फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। जिस पर पुलिस भी सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है।
देहरादून पुलिस ने आजकल ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है जो कि सोशल मीडिया में इस तरह वायरल हो रहे हैं। वायरल फोटो मसूरी के माल रोड की बताई जा रही है। जहां स्टंटबाज बाइकर्स और कार चालक लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। माल रोड पर दिल्ली के पर्यटक कार से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। युवक कार की छत पर बैठकर और खिड़की से लटककर बेखौफ स्टंट करते रहे। पर्यटकों की इस तरह की हरकतों से स्थानीय लोगों को भी परेशानी हो रही है।
वीकेंड पर मसूरी में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। सबसे ज्यादा भीड़ माल रोड पर नजर आती है। जहां अधिकतर लोग परिवार के साथ छुट्टियां बिताने आते हैं। लेकिन इस बीच कुछ बाइकर्स और कार चालकों के स्टंट लोगों को परेशान भी करते हैं। जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
स्थानीय लोग ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। जो कि कभी भी किसी बड़े हादसे को न्यौता दे सकते हैं। वहीं पुलिस भी ऐसे स्टंटबाजी और ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कर रही है। रविवार को देहरादून पुलिस ने ऐसे ही दो लोगों को गिरफ्तार किया जो कि चौराहे पर सड़क के बीच में चारपाई डालकर रील बना रहे थे। पुलिस ने तुरंत पकड़कर जेल में डाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications