एक हाथ में गुटखा दूसरे में गाड़ी का स्टेयरिंग, मसूरी बस हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की मुख्य वजह

मसूरी से देहरादून लौट रही बस के हादसे में मां, बेटी की जान चली गई। 37 लोग घायल हो गए। बस में सवार लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर एक हाथ में गुटखा लेकर दूसरे हाथ में गाड़ी का स्टेयरिंग पकड़े हुए था।

Mussoorie bus accident Gutkha in one hand steering in the other eyewitnesses told main reason

मसूरी से देहरादून लौट रही बस के हादसे में मां, बेटी की जान चली गई। जबकि 37 लोग घायल हो गए। आईटीबीपी, एसडीआरएफ और पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों ने अगर इस दुर्घटना के तुरंत बाद तत्परता न दिखाई होती तो हादसे में कई और जानें चली जाती। लेकिन जिस तरह घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे के बारे में बताया है, उससे ड्राइवर की घोर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर एक हाथ में गुटखा लेकर दूसरे हाथ में गाड़ी का स्टेयरिंग पकड़े हुए था। जैसे ही ड्राइवर ने गुटखा मुंह में डाला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गई। इस तरह ड्राइवर ने गुटखा खाने के चक्कर में 38 लोगों की जान खतरे में डाली।

200 फीट गहरी खाई में गिर गई या​त्रियों से भरी रोडवेज की बस
रविवार को दोपहर 12 बजे करीब मसूरी से देहरादून लौट रही या​त्रियों से भरी रोडवेज की बस गज्जी बैंड के पास अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। आईटीबीपी, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य चलाया। हादसे ने मां और बेटी की जान ले ली और 37 लोग घायल हुए। घायलों में से 7 को तुरंत छुट्टी दे दी गई जबकि 30 से ज्यादा का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। बस में सवार लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ड्राइवर नशे में लग रहा था और गुटखा चबाने के चक्कर में एक हाथ से स्टेयरिंग घुमा रहा था। लेकिन वह बस को संभाल नहीं पाया और बस सीधे सड़क से बाहर निकल गई।

हादसे को लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

चालक ने ब्रेक भी लगाया होता तो शायद हादसा टल जाता। बस के खाई में गिरने से पहले ही चालक कूदकर भाग गया। पुलिस ने हादसे को लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही चालक की तलाश जारी है। बस में कई ऐसे लोग सवार थे जो मसूुरी घूमने आए थे। हादसे का शिकार हुई बस में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ सफर कर रही थी। जिसमें दो माह का बच्चा हादसे के बाद सामान के नीचे दब गया। जिसे किसी तरह लोगों ने सुरक्षित निकाला। हालांकि बच्चे की छाती के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चर बताया गया है। इसके अलावा बस हादसे में मसूरी घूमने आए नवविवाहिता जोड़ा भी घायल हो गए। ​जिनकी 24 मार्च को शादी हुई थी। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Recommended Video

    22 किमी पैदल ट्रैकिंग पर निकले डीएम, पर्यटन की संभावनाएं और ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+