Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रक्षाबंधन पर तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा घर,परिवार में मचा कोहराम,हवलदार लेह में बलिदान

उत्तराखंड के गैरसैंण में सारकोट गांव निवासी और सेना के बंगाल इंजीनियर में हवलदार बसुदेव सिंह लेह में बलिदान हो गए।

रक्षाबंधन पर शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हवलदार वसुदेव करीब 13 साल पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में लेह में सेवारत थे।

Martyr mortal wrapped tricolor arrived Rakshabandhan chaos family Havildar Basudev Singh Gairsain

उत्तराखंड के गैरसैंण में सारकोट गांव निवासी और सेना के बंगाल इंजीनियर में हवलदार बसुदेव सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोगों ने बसुदेव जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए। ग्रामीणों ने बताया बसुदेव करीब 13 साल पूर्व सेना में भर्ती हुए थे।

वह वर्तमान में लेह में सेवारत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को बसुदेव के पिता पूर्व सैनिक हवलदार फते सिंह को शाम 6 बजे यूनिट से हवलदार बसुदेव की निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना से मौत होने की खबर मिली थी। गैरसैंण बाजार पहुंचने पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सेना के वाहनों पर फूल चढ़ाए।

इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव ले जाया गया। बसुदेव का पार्थिव शरीर देख उनकी पत्नी, बेटा-बेटी, माता-पिता और बहन बिलख उठे। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रुद्रप्रयाग से उनके पार्थिव शरीर को लेकर आए 55 बंगाल इंजीनियरिंग के ओर्डीनरी कैप्टेन अवतार सिंह और 6 ग्रिनेडियर के तीन अधिकारी व 15 सैनिकों की टुकड़ी ने बलिदानी को सशस्त्र सलामी दी। शहीद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट मोटूगाड में किया गया। शहीद को मुखाग्नि उनके बड़े भाई जगदीश सिंह ने दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+