38वें राष्ट्रीय खेल के एथलेटिक्स स्पर्धा के चौथे दिन बने कई नए रिकॉर्ड, 14 साल बाद नया कीर्तिमान बनाया
38th National Games: उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल ऐथलेटिक्स स्पर्धाओं में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 20 किमी पैदल चाल (पुरुष) स्पर्धा में इतिहास रचा गया, जहां 14 साल पुराना राष्ट्रीय खेल का रिकॉर्ड टूट गया। इस रेस में हिस्सा लेने वाले छह एथलीटों ने इस रिकॉर्ड को पार कर नया कीर्तिमान बनाया।
जिसमें स्वर्ण पदक विजेता सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) ने 1:21:23 के समय के साथ नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड स्थापित किया। सेविन सेबस्टियन (सर्विसेज) ने 1 घंटे 21 मिनट 23 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता और नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया।

उत्तराखंड के सूरज पंवार ने 1:21:34 के समय के साथ रजत और पंजाब के अमनजोत सिंह ने 1:21:42 के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में कुल 6 एथलीटों ने 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
10 किमी पैदल चाल (महिला) फाइनल
हरियाणा की रवीना ने 45:52 का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की शालिनी ने 46:12 के समय के साथ रजत और उत्तर प्रदेश की मुनीता प्रजापति ने 46:23 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
हैमर थ्रो (पुरुष) फाइनल
सर्विसेज के तरणवीर सिंह बैन्स ने 66.64 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के दमनीत सिंह, जो 2022 के राष्ट्रीय खेल में 67.62 मीटर का रिकॉर्ड बना चुके हैं, उन्होंने इस बार 64.71 मीटर की थ्रो कर रजत पदक जीता। राजस्थान के प्रवीन कुमार ने 64.42 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
200 मीटर दौड़ (पुरुष)
ओडिशा के अनिमेष कुजुर ने 20.58 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के रगुल कुमार जी (21.06 सेकंड) ने रजत और निथिन बी (21.07 सेकंड) ने कांस्य पदक जीता।
200 मीटर दौड़ (महिला)
आंध्र प्रदेश की ज्योति यार्राजी ने 23.35 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक की उन्नति अय्यप्पा ने 23.70 सेकंड में रजत और तेलंगाना की नित्या गांधे ने 23.76 सेकंड में कांस्य पदक जीता।
800 मीटर दौड़ (महिला)
दिल्ली की चंदा ने 2:00.82 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और अपने ही राष्ट्रीय खेल के रिकॉर्ड (2:01.58, 2022) को तोड़ दिया। पंजाब की ट्विंकल चौधरी (2:03.46) ने रजत और अमनदीप कौर (2:04.76) ने कांस्य पदक जीता।
800 मीटर दौड़ (पुरुष)
सर्विसेज के मोहम्मद अफ़सल पी ने 1:49.13 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड के अनु कुमार ने 1:49.19 में दौड़ पूरी कर रजत और सर्विसेज के प्रकाश गडाडे ने 1:49.58 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
ट्रिपल जंप (पुरुष)
तमिलनाडु के प्रवीन चित्रवेल ने 16.50 मीटर की कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के ही मोहम्मद सलाहुद्दीन ने 16.01 मीटर की छलांग लगाकर रजत और केरल के मोहम्मद मुहासिन ने 15.57 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
हेप्टाथलॉन (महिला)
तेलंगाना की अगासरा नंदिनी ने 5601 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की पूजा ने 4999 अंकों के साथ रजत और तमिलनाडु की दीपिका एस ने 4939 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।












Click it and Unblock the Notifications