कॉलगर्ल बुक कर होटल पहुंचा शख्स, कमरे में बीवी को देख उड़े होश

ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने फोन कर एक कॉलगर्ल बुक की। कुछ देर बाद शख्स मोबाइल पर बताए गए पते पर पहुंचा और कमरे में बैठकर इंतजार करने लगा। कॉलगर्ल के कमरे में कदम रखते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरसअल, कॉलगर्ल कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्‍नी थी।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर का है। आईटीआई क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का विवाह दिनेशपुर के एक व्यक्ति के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही महिला अक्सर अपने मायके काशीपुर में रहती थी। महिला का अपनी ही एक सहेली से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने गुस्से में महिला के पति को फोन कर कहा कि तुम्हारी बीवी कॉलगर्ल है।

व्हाट्सऐप पर आई फोटोज में थी पत्नी की फोटो

व्हाट्सऐप पर आई फोटोज में थी पत्नी की फोटो

पत्नी की सहेली से यह बात सुनकर शख्स के होश उड़ गए। उसने सबूत मांगा तो पत्नी की सहेली ने उस महिला का मोबाइल नंबर दिया, जिसके माध्यम से वह यह काम करती थी। पति ने हकीकत जानने के लिए उस नंबर पर फोन किया और व्हाट्सऐप पर कॉलगर्ल के फोटो मंगवाए। इन फोटोज में शख्स की पत्नी भी शामिल थी।

कमरे में पति को देख सन्न रह गई पत्नी

कमरे में पति को देख सन्न रह गई पत्नी

इसके बावजूद उसे भरोसा नहीं हुआ और बात को पुख्ता करने के लिए उसने बुकिंग की और बताए गए पते पर पहुंच गया। कुछ देर में कॉलगर्ल पहुंची, जो उसकी पत्नी थी। महिला अपने पति को देखकर सन्न रह गई। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। पति ने पत्नी की पिटाई भी कर दी। विवाद के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ उसकी सहेली से संबंध रखने और उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। वहीं, पीड़ित शख्स ने अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट से मिलकर आपबीती सुनाई और तहरीर दी है। मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+