टिहरी जिले में बड़ा हादसा, देहरादून से चंबा जा रही कार खाई में गिरी, पिता- पुत्र की मौत
टिहरी जिले में बड़ा हादसा हो गया। टिहरी- कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में पिता पुत्र सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता पुत्र देहरादून मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे, लेकिर रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए।
सूचना पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर ही दोनों की मृत्यु हो गई थी। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घर में जैसे ही पिता पुत्र के मृत्यु की सूचना मिली कोहराम मच गया।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 30 जनवरी 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि चौकी कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कार (UK 07 AR 3411 वैगनआर) में पिता- पुत्र सवार थे, जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे और आनंद चौक के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गये।
कार सवार दोनो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से मुख्य मार्ग तक लाकर दोनों के शवो को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक के नाम-
- मूसा सिंह पुत्र नैन सिंह, उम्र 57 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा।
- मनवीर सिंह पुत्र श्री मूसा सिंह,उम्र 27 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा।












Click it and Unblock the Notifications