Mahendra Bhatt को दोबारा बनाया गया उत्तराखंड BJP का प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद् के लिए चुने गए ये दिग्गज
Mahendra Bhatt राज्य सभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोबारा उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। संगठन चुनाव के प्रभारी केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने महेंद्र भट्ट के निर्वाचित होने की घोषणा की। जिसके बाद सभी ने ताली बजाकर महेंद्र भट्ट का स्वागत किया।
महेंद्र भट्ट लगातार रिपीट होने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। महेंद्र भट्ट का सीएम धामी के साथ बीते सालों में आपसी संतुलन और हर समीकरण में फिट बैठने की वजह से फिर से कुर्सी सौंपी गई है। इसके साथ ही महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा का शानदार प्रदर्शन और सभी नेताओं और खेमे से भट्ट की नजदीकियां भी उनके दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की वजह बनी है।

महेंद्र भट्ट दो बार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले पहले नेता बनने जा रहे हैं। 30 जुलाई 2022 को महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी। अब 1 जुलाई 2025 को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
बीते सोमवार को संगठन चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र महेंद्र भट्ट ने ही नामांकन किया था। इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद् के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, अजय भट्ट और कल्पना सैनी चुने गए हैं।
महेंद्र भट्ट का सियासी सफर-
- 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे
- इसके बाद 2007 में उन्हें हार मिली 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की
- 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा
- इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया
- 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला
- 2 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्यसभा सांसद बनाया
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की लिस्ट-
- पुरन चंद्र शर्मा- 9 नवम्बर 2000 - 14 सितम्बर 2002
- मनोहर कांत ध्यानी- 15 सितम्बर 2002 - 2004
- भगत सिंह कोश्यारी -2004 - 2007
- बची सिंह रावत- 2007 - 12 जुलाई 2009
- बिशन सिंह चुफाल- 13 जुलाई 2009 - 8 फरवरी 2013
- तीरथ सिंह रावत- 9 फरवरी 2013 - 31 दिसम्बर 2015
- अजय भट्ट- 1 जनवरी 2016 - 15 जनवरी 2020
- बंशीधर भगत- 16 जनवरी 2020 - 12 मार्च 2021
- मदन कौशिक -12 मार्च 2021 - 30 जुलाई 2022
- महेंद्र भट्ट -30 जुलाई 2022 - वर्तमान












Click it and Unblock the Notifications