महाशिवरात्रि पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और उनकी खुशहाली की कामना की। सीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। इसके पहले सीएम धामी ने श्री वनखंडी महादेव मंदिर में विघिवत पूजा-अर्चना की।

सीएम धामी ने अपनी पोस्ट में लिखा समस्त प्रदेशवासियों को शिव उपासना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्यता लेकर आए, ऐसी देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है।
वहीं शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने मुख्यमंंत्री आवास में स्थित मंदिर में अपनी पत्नी के संगआराध्य देवी-देवताओं के श्रीविग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का विधिवत अनुष्ठान किया। उन्होंने पूर्ण विधि-विधान से हवन-पूजन किया। साथ ही प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की।
वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बताया देवाधिदेव महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष दर्शन के लिए 10 मई को संपूर्ण विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। इसके साथ उन्होंने कहा बाबा केदार की कृपादृष्टि सभी पर सदैव बनी रहे, इसकी कामना की।












Click it and Unblock the Notifications