Love Jihad पर महापंचायत, पुरोला में 15 जून को स्थानीय लोगों के जबाव में 18 जून को देहरादून में मुस्लिम समाज की
पुरोला महापंचायत और विवाद के बीच देहरादून में मुस्लिम समुदाय ने 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया है। इसमें पर्वतीय इलाकों से मुस्लिम समाज के लोगों के पलायन पर चर्चा करने की बात की जा रही है।
पुरोला में नाबालिग को भगाने के मामले के बाद समुदाय विशेष के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश कम होता नजर नहीं आ रहा है। 15 जून को महापंचायत बुलाने को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इस बीच प्रशासन ने स्थानीय लोगों से संवाद कर महापंचायत न करने की अपील की।
हालांकि अभी तक स्थानीय लोग महापंचायत पर अड़े हैं। इस पूरे मामले में राज्य सरकार से लेकर पुलिस महकमा नजर जमाए हुए है। पुरोला ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन महापंचायत पर अड़ा हुआ है। जबकि जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी महापंचायत टालने को कोशिश में जुटे हैं।

उधर पुरोला महापंचायत और विवाद के बीच देहरादून में मुस्लिम समुदाय ने 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया है। इसमें पर्वतीय इलाकों से मुस्लिम समाज के लोगों के पलायन पर चर्चा करने की बात की जा रही है। जिसमें प्रदेशभर के मुस्लिम समाज के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।
ओवैसी के ट्वीट से माहौल गरमाया
इधर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट से माहौल गरमा गया है। ओवैसी ने ट्वीट किया कि "भाजपा सरकार का काम है कि गुनहगारों को जेल भेजे और जल्द अमन कायम हो। 15 जून को होने वाली महा पंचायत पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहां रह रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। वहां से पलायन कर गए लोगों को वापस बुलाने का इंतजाम किया जाए।
भाजपा का पलटवार
औवेसी के ट्वीट पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनबीर सिंह चौहान ने कहा, ओवैसी न तो मुस्लिम समुदाय के स्वीकार्य नेता और न ही उनके हितैषी हैं। नफरत फैलाकर हर जगह वोट बैंक की राजनीति करते हैं। राज्य में डेमोग्राफी चेंज की कोशिसों को किसी भी तरह से सफल नहीं होने दिया जाएगा। किसी को भी कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उनके जहरीले बोल देवभूमि के शांत वातावरण को अशांत नहीं कर सकते।












Click it and Unblock the Notifications