Mahashivratri 2023: हरिद्वार में शिवभक्तों और कांवड़ियों की धूम, पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान
हरिद्वार में शिवभक्तों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। महाशिवरात्रि पर हरिद्वार में जलाभिषेक को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है। जिसमें लाखों की संख्या में भक्तों की पहुंचने की उम्मीद है।

शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। जिसको लेकर हरिद्वार में शिवभक्तों का पहुंचने का सिलसिला जारी है। महाशिवरात्रि पर हरिद्वार में जलाभिषेक को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है। जिसमें लाखों की संख्या में भक्तों की पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। हरकी पैड़ी क्षेत्र और मंदिर परिसरों में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। हरकी पैड़ी क्षेत्र भी जीरो प्वाइंट रहेगा।
हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर कांवड़ियों की भारी भीड़
हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर जल भरने आए कांवड़ियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। हर तरफ हर-हर गंगे और जय भोले नाथ के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा की परंपरा अनुसार शारदीय कांवड़ में भी शिवभक्त कावड़ यात्री हरिद्वार हरकी पैड़ी से गंगाजल शिवालय में शिव जलाभिषेक को जाते हैं। शुक्रवार को हरिद्वार में शिवरात्रि को लेकर भारी उत्साह है। अब देर रात से ही शिवभक्त जलाभिषेक शुरु कर देंगे। हरिद्वार के साथ ही ऋषिकेश स्थित नीलकंठ महादेव में भी सबसे ज्यादा शिवभक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। नीलकंठ मेला क्षेत्र को तीन जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। पूरे क्षेत्र में करीब 120 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सहित दो प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है।
मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था अलग से पुख्ता इंतजाम किए
हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर बिल्केश्वर और दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इसके लिए पुलिस की और से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था अलग से पुख्ता इंतजाम किए हैं। हरिद्वार पुलिस ने शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए पहले ही यातायात प्लान जारी कर दिया था। कांवड़ मेले को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन रूट प्लान लागू कर दिया है। हरिद्वार में रुकने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित कर दी है। शहर में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications