Love Jihad: देहरादून में 18 जून को मुस्लिम समुदाय की प्रस्तावित महापंचायत स्थगित, अब 25 जून को बड़कोट पर नजर
उत्तरकाशी के पुरोला में समुदाय विशेष को लेकर उपजे तनाव के बीच देहरादून में मुस्लिम समुदाय की प्रस्तावित महापंचायत स्थगित हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले आश्वासन के बाद आयोजकों ने इस बात की घोषणा की है।
उत्तरकाशी के पुरोला में समुदाय विशेष को लेकर उपजे तनाव के बीच देहरादून में मुस्लिम समुदाय की प्रस्तावित महापंचायत स्थगित हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले आश्वासन के बाद आयोजकों ने इस बात की घोषणा की है। आयोजकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरोला जैसी घटना दोबारा न होने और सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने वालों से सख्ती से निटपने का आश्वासन दिया है।देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बीतचीत के बाद इस की जानकारी दी। एसएसपी ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। कानून अपने तरीके से काम कर रहा है।

पुरोला में लव जिहाद के मामले सामने आने के बाद से तनाव बना हुआ है। उत्तरकाशी के पुरोला, नौगांव और बड़कोट क्षेत्र में लव जिहाद के मामले सामने आने के बाद से लोगों में गुस्सा है। पुरोला से करीब 12 परिवार पलायन कर चुके हैं। यहां पर समुदाय विशेष के लोगों को पुरोला से जाने की चेतावनी देने की बात भी सामने आ चुकी है। हालांकि क्षेत्र में तनाव होने से कई लोग वहां से देहरादून या दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। इसके बाद मुस्लिम समुदाय ने कुछ लोगों को इस मामले में जबरन खींचने और राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। इसी के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने दून में 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया था।
पुरोला में भी पुलिस प्रशासन ने महापंचायत नहीं होने दी
देहरादून में महापंचायत का ऐलान पुरोला में 15 जून को हिंदू संगठनों के महापंचायत के एलान के बाद आया था। हालांकि पुरोला में भी पुलिस प्रशासन ने महापंचायत नहीं होने दी। इस बीच देहरादून में प्रस्तावित महापंचायत भी स्थगित हो गई। पहले डीआईजी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के साथ महापंचायत के आयोजकों ने बैठक की। इसके बाद डीजीपी और मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इनमें मुफ्ती रईस, याकूब सिद्धिकी, जावेद खान, आकिब कुरैशी, रजिया बेग, नदीम कुसैरी, लताफत हुसैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पुरोला जैसी घटना दोबारा नहीं होगी। इसके बाद आयोजकों ने एसएसपी से मिलकर महापंचायत स्थगित करने का ऐलान किया है। पुरोला में 15 जून को महापंचायत तो नहीं हो पाई लेकिन अब हिंदू संगठन 25 मई को बड़कोट में महापंचायत करने की बात कर रहा है। यमुना घाटी हिंदू जागृति संगठन ने 25 जून को बड़कोट में महापंचायत का एलान किया है। जिसको लेकर एक बार फिर प्रशासन और पुलिस अलर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications