लोकसभा चुनाव को देखते हुए दून पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,दिल्ली नंबर की कार से लाखों का कैश बरामद,मचा हड़कंप

देहरादून पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दिल्ली नम्बर की कार से बरामद किये 30 लाख रूपए बरामद किए हैं। गाड़ी से इतनी ज्यादा मात्रा में कैश बरामद होने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बरामद धनराशि को जब्त कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सूचना दी है।

Lok Sabha elections dehradun Police big success, cash worth lakhs recovered from a car Delhi number, created a stir.

देहरादून पुलिस की ओर से लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरे जिले में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। देहरादून पुलिस के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करी, भारी मात्रा में नगद धनराशि के संदिग्ध परिवहन को लेकर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान आज कोतवाली नगर पुलिस टीम को गोपनीय रूप से सूचना मिली कि प्राप्त दिल्ली नम्बर के एक वाहन में 05 लोगों द्वारा काफी मात्रा में नगदी ले जायी जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आनन्दम स्वीट शाॅप के वाहन को रोका गया।

जब पुलिस ने पूछताछ की तो गाड़ी में अमर निवासी ओल्ड राजपुर रोड, अश्विनी कोहली निवासी जनकपार्क हरिनगर दिल्ली, अम्बरीश गोयल निवासी 31 ओल्ड राजपुर देहरादून, पीयुष कोहली निवासी हरिनगर नई दिल्ली और तान्या कोहली निवासी हरिनगर नई दिल्लीं बताया गया।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को गाड़ी से दो अलग-अलग बैगों में 15-15 कुल 30 लाख रूपए बरामद हुए। जब पुलिस टीम ने कैश के बारे में पूछताछ की तो सवारियों ने किसी तरह का सन्तोषजनक उत्तर नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने बरामद कैश को मौके पर सीज कर इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+