लोकसभा चुनाव: सीएम धामी के रोड शो में जुटी भारी भीड़, मुख्‍ममंत्री बोले- "ये हैं मोदी जी के परिवारजन"

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का चुनाव प्रचार उत्‍तराखंड में तेज हो चुका है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्‍तरकाशी के बड़कोट में भव्‍य रोड शो किया। इस रोड शो में हजारों की संख्‍या में लोक जुटे।
इस रोड शो के बाद मुख्‍यमंत्री धामी ने लाभार्थी योजना सम्‍मान समारोह में हिस्‍सा लिया और लाभार्थी महिलाओं को को सम्‍मानित किया।

cm dhami

Recommended Video

    लोकसभा चुनाव: सीएम धामी के रोड शो में जुटी भारी भीड़, मुख्‍ममंत्री बोले- 'ये हैं मोदी जी के परिवारजन

    इस कार्यक्र में मुख्‍यमंत्री धामी ने पुरोला नगर पंचायत को नगपालिक बनाने का ऐलान करके वहां के लोगों को बड़ा तोहफा दिया। उन्‍होंने कहा पुरोला के लोगों को बड़कोट पेयजल योजना को घोषणाओं में शामिल किया जाएगा।

    वहीं सम्‍मान समरोह में जुटे लोगों को संबाेधित करते हुए मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा बीते दस वर्षों से देश में हर व्‍यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर लाभार्थी योजन का लाभ मिल रहा है। उन्‍होंने कहा 2014 में प्रधानमंत्री विदेश जाते थे तब उनका वहां पर सम्‍मान नहीं होता था क्‍यों तब तक हमारा पिछला नेतृत्‍व कमजोर था।

    उन्‍होंने कहा पहले सरकारी योजनाएं कुछ लोगों के लिए ही बनती थी लेकिन आज मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ हो या विकास वो अंतिम छोर तक पहुंच रहा है। मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा भाजपा सरकार ने महिलाओं को लखपती दीदी बनाया गया।

    लोकसभा चुनाव से पहले जनता के बीच पहुंची पुष्‍कर सिंह धामी ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्‍न योजनाओं के बारे में बताया।

    मुख्‍यमंत्री धामी के इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या युवा महिलाएं और बुजुर्ग और बच्‍चे पहुंचे। जिन्‍हें देखकर मुख्‍यमंत्री ने कहा डबल इंजन सरकार के प्रति लोगों का यह असीम जनविश्वास भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर अपनी मुहर लगा रहा है। निश्चित तौर पर "मोदी जी के परिवारजन" लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयश्री प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।

    मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा आजाद भारत में पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक दिए। कुछ लोग कहते हैं की मोदी का परिवार नहीं है। मोदी का परिवार पूरा देश है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+