लोकसभा चुनाव से पहले 40 साल तक कांग्रेस में रहे पूर्व मंत्री ने दिया पार्टी से इस्तीफा,भाजपा का बढ़ रहा कुनबा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक तरफ भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस से दिग्गज और पुराने नेताओं का मोहभंग होता जा रहा है। 40 साल तक पार्टी में सेवा देने के बाद आज कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री अशोक वर्मा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे पारिवारिक वजह बताई है। लेकिन अशोक वर्मा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है।

lok Sabha elections 2024 former minister who was in Congress for 40 years, resigned from the party, BJP clan is growing

इस बीच भाजपा मुख्यालय में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने नवांगुत सदस्यों को संबोधित कर कहा, आज से आप सभी दुनिया की सबसे बड़े राजनैतिक दल के सद्स्य बन गए हैं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हमे मिला है।

अब हम सबका दायित्व है कि अगले सौ दिन एकजुट होकर पूर्ण क्षमता से चुनाव में पार्टी का काम कर, पीएम मोदी के रूप में देश को सुनहरा भविष्य देने में सहभागी बने। इस अवसर पर पार्टी का दामन थामने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि पौड़ी आनंद सिंह नेगी ने विश्वास दिलाया कि पार्टी उन्हे जो भी भूमिका सौंपेगी, उसका वे पूर्ण जिम्मेदारी से वहन करेंगे।

उन्होंने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वे सब आज भाजपा में आए हैं। आज सदस्यता ग्रहण करने वाली कांग्रेसियों में जिला सचिव पौड़ी धर्मेंद्र धर्मेश चौहान, मीडिया प्रभारी पाबों ब्लॉक नवीन भंडारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेंद्र रावत, सुरेंद्र राणा, उपाध्यक्ष ब्लॉक कमेटी पाबो पौड़ी रमेश ढोंडियाल, पूर्व प्रधान बलबीर गुसाईं, ओम प्रकाश रावत, शिवदत्त पंत, प्रदीप नेगी, महेश नेगी, सुरेंद्र रावत, महावीर नेगी, मंडल अध्यक्ष पाबौ नरेंद्र सिंह भंडारी, पूरन राणा, रणवीर चौहान, डॉक्टर शिवचरण नौटियाल के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+