लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा का वोटर चेतना महाअभियान, प्रत्येक विधानसभा में मे 10 हजार नये वोटर का लक्ष्य

उत्तराखंड में भाजपा का वोटर चेतना महाअभियान शुरू होने जा रहा है। इसके जरिए भाजपा प्रत्येक विधानसभा में मे 10 हज़ार नये वोटर के लक्ष्य पर फोकस कर रही है।

उत्तराखंड में भाजपा ने मिशन लोकसभा चुनाव 2024 पर फोकस करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने लंबे समय से रणनीति बनाकर धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए बूथ स्तर तक पहुंचने का टास्क और सांसदों को गांवों में जाकर प्रवास करने का टास्क पहले ही मिल चुका है। अब भाजपा का वोटर चेतना महाअभियान शुरू होने जा रहा है। इसके जरिए भाजपा प्रत्येक विधानसभा में मे 10 हज़ार नये वोटर के लक्ष्य पर फोकस कर रही है।

Lok Sabha Elections 2024: BJPs voter consciousness campaign, target of 10,000 new voters in each assembly

वोटर चेतना महाअभियान में प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार नए वोटर बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यापक पैमाने पर हल्द्वानी और देहरादून में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, साथ ही बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर वोटर कैंप लगाए जाएंगे। भाजपा राष्ट्रव्यापी अभियान की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में विस्तार से इसकी रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रिकॉर्ड मतों के तय लक्ष्य को हर हालत में पूरा करना है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के उत्तराखंड में मौजूद 13 लाख कार्यकर्ताओं के लिए मुश्किल नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वयं के पक्ष में मत प्रतिशत को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाने के लिए हम सबको मतदान के प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाना है जिसके लिए उनकी वोटिंग और उससे उनके जीवन में आने वाले सकारत्मक बदलाव को लेकर जागरूक करना है।

वोटर चेतना महाअभियान को उत्तराखंड में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के संयोजन में चलाया जाएगा। उनकी मदद के लिए प्रदेश टीम में कुंदन लटवाल, विकास परिहार आदि रहेंगे। इसी तरह से जिले स्तर पर 3 से 5 लोगों की टीम बनाई जाएगी और विधानसभा स्तर पर 3 सदस्यीय टीम इस पूरे कार्यक्रम को संचालित करेगी। इस संबंध में दो महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया जाएगा, 19 अगस्त को हल्द्वानी में कुमायुँ संभाग और 21 अगस्त को गढ़वाल संभाग की बैठक का देहरादून में आयोजन किया जाएगा।

इस बैठक सभी जिलों एव्ं विधानसभा के लिए तय समितियां शामिल होंगी। इस अभियान के पहले चरण में 21 से 26 अगस्त तक टीमें तैयार होंगी। उसके बाद 26 से 31 अगस्त तक शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर पर नवीन मतदाता अभियान के लिए कैंप बनाकर पार्टी की तरफ से तय बीएलए 1 और 2 का समन्वय सरकारी बीएलओ के साथ समन्वय बनाते हुए इस अभियान को चलाया जाएगा।

इस दौरान तीन तरह के कार्य किए जाएंगे पहला नवीन मतदाता बनाना, दूसरा कोई मतदाता यदि नही है किसी कारणवश तो उसका नाम कटवाना और तीसरा यदि किसी का पता बदला है तो उसे अपडेट कराना है। पार्टी को केंद्र द्वारा प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार नए वोटर बनाने का लक्ष्य दिया है। प्रदेश पदाधिकारियों का दावा है कि हर हालत पूरा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+