Lok sabha chunav result 2024: किसका होगा मंगल, दो पूर्व सीएम समेत इन दिग्गजों की साख दांव पर

मंगलवार 4 जून को उत्तराखंड की पांचों सीटों के परिणाम सामने आ जाएंगे। शाम 5 बजे तक पांचों सीटों पर​ स्थिति साफ होने की बात सामने आई है।

ऐसे में साफ है कि दो पूर्व सीएम समेत प्रदेश की राजनीति के कई बड़े चेहरों की किस्मत का फैसला भी कल हो जाएगा। प्रदेश की पांचों सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

Lok Sabha election result 2024 Who will win credibility of stalwarts two former Cm is at stake

माना जा रहा है कि प्रदेश की पांच में से एक सीट से जीते हुए प्रत्याशी का केंद्र में मंत्री बनना तय है। भाजपा हो या कांग्रेस कई दिग्गज चेहरों का राजनीतिक भविष्य इन चुनावी परिणाम के बाद ही तय होगा।

उत्तराखंड की पांच सीटों पर करीब 58 प्रतिशत मतदान हुआ। 55 प्रत्याशियों ने इस बार चुनाव लड़ा। प्रदेश की सबसे बड़ी और हॉट सीट हरिद्वार लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी मैदान में है। पांचों सीटों में मुख्य मुकाबला भाजपा,कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। सबसे ज्यादा हरिद्वार व गढ़वाल सीट पर नजर लगी है।

हरिद्वार में दो पूर्व सीएम के भविष्य का फैसला होना है। जबकि गढ़वाल में मोदी, शाह के करीब और मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। बलूनी को कांग्रेस के गणेश गोदियाल मजबूत टक्कर दे सकते हैं। भाजपा की बात करें तो वर्ष 2014 व 2019 के बाद लगातार तीसरी बार पांचों सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही हर जगह भाजपा स्टार प्रचारकों के मामले में कांग्रेस से कहीं आगे रही।

भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धुंआधार प्रचार किया। पीएम मोदी ने दो रैलियां की। वहीं कांग्रेस की ओर से सिर्फ ​प्रियंका गांधी और सचिन पायलट ही पहुंचे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी एक रैली की। टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के मध्य ही नजर आ रहा है।

राज परिवार की पारंपरिक इस सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह चौथी बार इतिहास रचने का दावा कर रही हैं, युवा बॉबी पंवार का सियासी भविष्य क्या होगा। ये कल फाइनल हो जाएगा। हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उतारा तो कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया। हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और हरीश रावत का राजनीतिक भविष्य दांव पर है।

अल्मोड़ा सीट पर पुराने प्रतिद्वंद्वी भाजपा से अजय टम्टा के सामने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा चुनाव मैदान में हैं। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर भाजपा के अजय भट्ट का सामना कांग्रेस के प्रकाश जोशी से है। अजय भट्ट केंद्र में मोदी सरकार में मंत्री रहे और दूसरी बार इतिहास दोहराना चाहते हैं। जबकि प्रकाश जोशी पहली बार कोई चुनाव जीतने की उम्मीद लगाए हुए है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कल मंगलवार को किसका मंगल होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+