Lok sabha election 2024: कम मतदान भाजपा या कांग्रेस किसको होगा फायदा, जानिए क्या कह रहे हैं आंकड़े

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर वोटिंग के बाद अब सियासी दल अपने अपने स्तर से जीत और हार के गुणा भाग में जुट गए हैं। इसके साथ ही विधानसभा वार भी ​आंकड़ों को लेकर अपने अपने दावे शुरू हो गए हैं। मतदान प्रतिशत कम होने को भाजपा या कांग्रेस अपने अपने पक्ष में बता रहे हैं। हालांकि इसके लिए अभी 4 जून का इंतजार करना होगा।

Lok Sabha election 2024 Who will benefit low turnout BJP or Congress know what figures saying

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे हैरान करने वाले आंकड़े पहाड़ की संसदीय सीटों पर रहे। पहाड़ की 21 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 50 फीसदी से भी कम रहा है। अल्मोड़ा की सल्ट सीट पर प्रदेश में सबसे कम 32 फीसदी मतदान रहा, जबकि हरिद्वार ग्रामीण में सबसे अधिक 73.21 प्रतिशत मतदान रहा। बता दें कि सल्ट सीट पर भाजपा तो हरिद्वार ग्रामीण सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।

हरिद्वार लोकसभा सीट पर 62.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस कब्जे वाली सीटों पर भाजपा कब्जे वाली सीटों से ज्यादा मतदान हुआ है। भाजपा कब्जे वाली धर्मपुर, ऋषिकेश, डोईवाला, हरिद्वार, रुड़की में 60 फीसदी से कम मतदान हुआ।

केवल भेल रानीपुर सीट पर 60 फीसदी मतदान हुआ। कांग्रेस कब्जे वाली सीटों भगवानपुर, हरिद्वार ग्रामीण, झबरेड़ा, ज्वालापुर, पिरान कलियर सीट पर मतदान 60 फीसदी से लेकर 73.21 फीसदी तक रहा। इन सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अच्छी-खासी तादाद में है। इसके अलावा मंगलौर, लक्सर व खानपुर सीट पर भी मतदान 60 फीसदी से अधिक रहा है। जो कि कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं।

टिहरी लोकसभा में 2019 के मुकाबले मतदान प्रतिशत में 5.73 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। टिहरी लोकसभा की 14 में से 11 विधानसभा सीटों पर भाजपा, दो पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय विधायक हैं। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर इस बार 7.57 प्रतिशत तक मतदान घटा है। पांचों लोस सीटों में सबसे कम मतदान अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर हुआ है। पिछले चुनाव की तुलना में इस सीट पर 4.88 प्रतिशत मतदान कम हुआ।

गढ़वाल लोकसभा सीट पर इस बार मतदान प्रतिशत में करीब 3.63 प्रतिशत गिरकर 50.84 पर पहुंच गया है। श्रीनगर सीट को छोड़कर सभी विधानसभा में मत प्रतिशत गिरा है। श्रीनगर से कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत विधायक हैं। मंत्रियों में भी धन सिंह रावत एक मात्र कैबिनेट मंत्री हैं जिनका मत प्रतिशत कम नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+