Lok sabha election 2024: हरिद्वार या पौड़ी गढ़वाल, हरक सिंह की कहां से है दावेदारी, खुद बता दी इच्छा
Lok sabha election 2024 उत्तराखंड में कांग्रेस के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर भी दावेदारी सामने आने लगी है। पूर्व सीएम हरीश रावत के बीते दिनों अपने मन की बात बताकर अपने बेटे को हरिद्वार से लड़ाने की इच्छा बताने के बाद अब पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने भी दावेदारी पेश कर दी है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा है कि कांग्रेस हाई कमान ने उनके पूछा है कि वह कहां से सांसद का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि मैंने हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। लेकिन पौड़ी में मैंने बहुत से काम किए हैं। हरक सिंह के इस बयान के सियासी मायने तलाशे जाने लगे हैं। जिसके बाद से सियासी हलकों में हलचल भी तेज है।
हरक सिंह रावत के भाजपा छोड़ने के बाद से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनको कहीं से भी टिकट नहीं दिया। हालांकि हरक सिंह का दावा था कि वे कई बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं अब नई पीढ़ी को आगे आना चाहिए। जिसके बाद कांग्रेस ने हरक की बहू अनुकृति गुंसाई को लैंसडोन से टिकट दिया। हालांकि अनुकृति भी चुनाव हार गई। तब से हरक सिंह सक्रिय राजनीति से दूरी बनाकर ही चल रहे थे।
लेकिन बीते कुछ समय से हरक सिंह हरिद्वार लोकसभा सीट पर सक्रिय नजर आ रहे थे। माना जा रहा है कि हरक सिंह हरिद्वार से ही लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम हरीश रावत और हरक सिंह लंबे समय से दावेदारी दिखा रहे हैं।
इसके साथ ये भी बात सामने आई कि कोटद्वार और लेंसडोन का क्षेत्र पौड़ी गढ़वाल सीट पर आता है। जिस वजह से हरक सिंह चुनाव को चुनाव को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं। इस बीच हरिद्वार से प्रियंका गांधी को चुनाव में उतारने की मांग भी हुई। जिस वजह से माना जा रहा है कि हरक सिंह पौड़ी गढ़वाल सीट से भी दावेदारी दिखा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications