lok sabha election 2024: BJP को 180 दिनों में 51 फीसदी का लक्ष्य, जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या दिया मंत्र

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब करीब 180 दिन का समय बचा है। ऐसे में इतने समय में 51 फीसदी वोट के लक्ष्य को पार्टी को कैसे हासिल करना है। इसको लेकर पार्टी अब रणनीति में जुट गई है। टिहरी लोकसभा सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से आम चुनावों में शेष 180 दिनों को 51 फीसदी वोट के लक्ष्य प्राप्ति में लगाने का आह्वान किया है । उन्होंने राज्य की सभी 5 लोकसभा सीट रिकॉर्ड मतों के साथ जीतकर 300 से अधिक सीटों के साथ मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने में जुटने पर जोर दिया।

 lok sabha election 2024 center education minister BJP target of 51 percent in 180 days, know what

भाजपा ने उत्तराखंड की लोकसभा की पांचों सीटों पर तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए अभियान की शुरूआत कर दी है। ​जिसकी शुरूआत टिहरी लोकसभा सम्मेलन से की गई। धर्मेंद्र प्रधान ने मार्गदर्शन देते हुए कहा, 2014 से लगातार देवभूमि की जनता का आशीर्वाद हमे 4 चुनावों में मिलता आया है और ये सब कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। लेकिन हम सबको ध्यान रखना है कि इस बार लोकसभा चुनाव की लड़ाई निर्णायक और देश की नई दिशा और ऊंचाई प्राप्त करने पर मुहर लगाने के लिए है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, आम चुनावों के लिए लगभग 180 दिन शेष हैं । लिहाजा सबको अपना शत प्रतिशत समय और सहयोग पार्टी देना चाहिए ताकि 51 फीसदी के वोट लक्ष्य पूरा कर मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपी जाए ।

प्रधान ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा, जिन लोगों ने अपने नाम के पीछे गांधी लगाकर शासन किया उन्होंने महात्मा गांधी के सम्मान के लिए क्या किया? लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में G 20 बैठक के दौरान दुनिया के शीर्ष देशों ने एक साथ राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि दी तो एक बार फिर उनके विचार और सिद्धांतों को ग्लोबल स्वीकृति मिली है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष आज संतान संस्कृति के अपमान की नीति पर कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में सद्भाव बिगड़ने और तनाव व भ्रम फैलाने की कोशिश भी करेंगे। लिहाजा हमे सतर्क रहते हुए बड़ी सजगता और कर्मठता से राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने के पार्टी को मजबूत करना है।

मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए प्रधान ने कहा, भाजपा लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गया है । संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के दम पर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। मोदी जी के नेतृत्व में आज देश का मॉडल ग्लीबल मॉडल बन गया है। जिसका उदाहरण है हालिया संपन्न G 20 बैठक में दुनिया के सभी शक्तिशाली देशों का भारत में हो रहे विकास एवं जनकल्याण के कार्यक्रमों को सराहा और उन्हें समझने की कोशिश करना।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बागेश्वर उपचुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, हमने वहां विगत चुनावों से अधिक मत प्राप्त किए है जो कुल मतों का 50 फीसदी से अधिक है। हमे और अधिक मेहनत करते हुए जीत के इस क्रम को आने वाले लोकसभा चुनावों और निकाय चुनावों तक कायम रखना है।

बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा की हम किसी को विधायक सांसद या मंत्री बनाने के लिए नहीं बल्कि देश की प्रगति एवं एक विचारधारा के साथ जुड़कर कार्य करते हैं सम्मेलन के दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों से पार्टी की गतिविधियों और सुझावों को लेकर चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+