Kumbh Mela 2021: कुंभ में करना चाहते है गंगा स्नान तो हरिद्वार आने से पहले जरूर पढ़े लें यह खबर
Haridwar Kumbh Mela 2021, हरिद्वार। अगर आप कुंभ (Kumbh) में गंगा स्नान करना चाहते है और हरिद्वार (Haridwar) आ रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, श्रद्धालुओं की भीड़ और कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेला पुलिस भीड़ को सु-व्यवस्थित रखने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों में स्नान करने वाले श्रद्धालु अब केवल तीन ही डुबकी लगा सकेंगे।

यह नई व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि, हर कोई श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य कमा सकें। आईजी मेला संजय गुंज्याल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हरकी पैड़ी पर आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा में केवल तीन डुबकी लगाने दी जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को गंगाजी से बाहर आना होगा। ताकि हरकी पैड़ी पर स्नान को आ रहे प्रत्येक श्रद्धालु स्नान कर सकें। इस दौरान घाटों की सीढ़ियों पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे, जो लोगों को इस बात की जानकारी देते रहेंगे।
कहा कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को जागरुक भी किया जा रहा है और मेला पुलिस लगातार अनाउंसमेंट भी करेगी। बता दें कि 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति से ही कुंभ मेले की शुरूआत हो चुकी है और श्रद्धालुओं की भीड़ हरिद्वार पहुंचने लगी है। कुंभ में पूरी दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। इसी कारण सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हरकी पैडी पर स्नान करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बताते हैं कि यहां हर पांच मिनट में करीब 10 हजार लोग स्नान कर सकते हैं। कुछ पर्व स्नान पर इतनी भीड़ उमड़ती है कि हरकी पैड़ी और आसपास के घाट फुल हो जाते हैं।
लगातार भीड़ आने से यहां के घाट लबालब भर जाते हैं जिस कारण हरकी पैड़ी पर दबाव बन जाता है। बीते साल सोमवती अमावस्या के स्नान पर यह सब देखने को मिला था। उस स्नान में उमड़ी भीड़ ने पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फुला दिए थे। डीजीपी अशोक कुमार को हरिद्वार पहुंचना पड़ा था। कुंभ में इस तरह की स्थिति न हो इसके लिए तीन डुबकी लगाने की योजना बनाई जा रही है। तीन डुबकियों से ज्यादा लगाने वालों पर पुलिस फोकस करेगी। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि भीड़ न हो और हरकी पैड़ी पर हर कोई स्नान कर सकें। कहा जाता है कि तीन डुबकी लगाने से तीनों लोकों का फल मिल जाता है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications