उत्तराखंड न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

कोटद्वार: दूल्हे की इस हरकत पर भड़की दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लोगों ने की हिम्मत की सराहना

Google Oneindia News

कोटद्वार, 11 मई: एक हैरान करने वाली खबर उत्तराखंड के कोटद्वार जिले से सामने आई है। यहां मंगलवार 10 मई को पौड़ी जिले के नौगांवखाल क्षेत्र एक बरात आई थी, जो बिना दुल्हन को विदा कराए वापस लौट गई। जिसकी चर्चा अब इलाके में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर हो रही है। दरअसल, दुल्हन ने शराब के नशे में दूल्हे को धुत देखकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान दुल्हन ने कहा कि जो ठीक तरीके से खड़ा नहीं हो रहा है वो उसके साथ पूरा जीवन कैसे बिता पाऊंगी।

Kotdwar News: groom was drunken, the angry bride refused to marry

दुल्हन के शादी से इनकार करने पर दूल्हे पक्ष में हड़कंप मचा गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने दुल्हन को मनाने का काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में दुल्हन ने पूरी बरात को लौटा दिया। यह मामला क्षेत्र में अब चर्चा का विषय बना हुआ है। तो वहीं, लोग दुल्हन की हिम्मत और निर्णय की सराहना कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पौड़ी जिले के नौगांवखाल क्षेत्र से मंगलवार शाम को बरात झंडीचौड़ पूर्वी गांव में आई थी।

जैसे ही बरात घर के पास पंडाल में पहुंची और दूल्हा घोड़े से उतरा तो वह लड़खड़ा गया। पता चला कि दूल्हा नशे में धुत था। इसके बावजूद भी दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया और दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप में ले जाया गया। कुछ ही देर में यह बात दुल्हन के कानों तक पहुंच गई। पुष्टि के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के निर्णय से बरातियों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें:- आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में जारी हुआ गैर-जमानती वारंटये भी पढ़ें:- आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

दुल्हन पक्ष के लोग भी परेशान हो गए। उन्होंने इसे दूल्हे की गलती बताते हुए दुल्हन से उसे माफ करने की बात कही। बरातियों ने भी माफी मांगते हुए दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। ग्रामीणों ने बताया कि बरात का जब स्वागत हो रहा था तो तब भी दूल्हा इतने नशे में था कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। दुल्हन का कहना था कि जो युवक शादी में भी नशा करके आया हो, उसके साथ वह पूरा जीवन कैसे बिता पाएगी।

Comments
English summary
Kotdwar News: groom was drunken, the angry bride refused to marry
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X