जानिए कौन हैं भजन सिंह राणा,जो Saif Ali Khan को ऑटो में लेकर पहुंचे थे अस्पताल,उत्तराखंड से क्या निकला नाता
Saif Ali Khan: 16 जनवरी की देर रात फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के ऊपर हमला हुआ। जिसके बाद से सैफ अली खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब हमले में सैफ अली खान घायल हुए तो वो ऑटो से अस्पताल पहुंचे थे।
जिस ऑटो ड्राइवर ने सैफ को अस्पताल पहुंचाया। वह भजन सिंह राणा हैं। भजन सिंह राणा मीडिया से बातचीत में इस बात की जानकारी दे चुके हैं कि जब वे अस्पताल पहुंचे थे, घायल व्यक्ति बोले स्ट्रेचर ले आओ मैं सैफ अली खान हूं। तब भजन सिंह को इस बात की जानकारी लगी कि ऑटो में में वे किसे लेकर आए हैं।

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले ऑटो चालक भजन सिंह राणा उत्तराखंड के खटीमा के रहने वाले हैं। जब से भजन सिंह के बारे में खटीमा के लोगों को पता चला है तब से उनके गांव के लोग भी भजन सिंह को फोन कर हादसे की रात के बारे में पूछ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि भजन सिंह राणा पिछले 20 साल से मुंबई में रह रहे हैं। वह मुंबई में ऑटो रिक्शा चला रहे हैं। साल 2004 में काम के सिलसिले में वो खटीमा से मुंबई चले गए थे। तब से भजन सिंह मुंबई में ही काम कर रहे हैं। भजन सिंह उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के खटीमा के मोहनपुर गांव के निवासी हैं। भजन सिंह के घर में मां कुसुमवती, पत्नी रागिनी देवी, बेटी शीतल, बेटा मोहित, भाई अशोक सिंह, भाभी संध्या, रूबी हैं।
भजन सिंह के परिवार के लोग फोन कर हादसे की रात के बारे में पूछ रहे हैं। भजन सिंह उस रात को लेकर उत्सुकता से परिजनों और परिचितों को बता रहे हैं। भजन सिंह को जब इस बात के बारे में पता चला कि जिन्हें वे ऑटो में लेकर अस्पताल पहुंचे हैं, वे सैफ अली खान हैं तो बाद में वे सैफ की तबीयत का अपडेट लेने की इच्छा जताई। हालांकि सैफ की भजन से मुलाकात नहीं हो पाई है। साथ ही उस दिन ऐसी हालत में सैफ नहीं थे कि भजन उनके साथ फोटो खिंचवा पाते। ऐसे में भजन सैफ के स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications