जानिए कितनी है गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की संपत्ति, प​त्नी के पास पति से ज्यादा संपत्ति

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी 1 करोड़ 10 लाख 27 हजार 401 रुपये की चल अचल संपत्ति है। अनिल बलूनी से ज्यादा उनकी पत्नी की संपत्ति है। अनिल बलूनी की पत्नी दीप्ति जोशी सरकारी नौकरी पर हैं।

Know how much property Anil Baluni BJP candidate from Garhwal seat wife has more property husband

उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 44 लाख 98 हजार 890 रुपये की चल अचल संपत्ति है। राज्यसभा चुनाव के दौरान अनिल बलूनी की कुल संपत्ति 2 करोड़ 62 लाख 84 हजार 410 रुपये थी और कुल देनदारी 18 लाख 50 हजार 962 रुपये थी।

अनिल बलूनी ने मंगलवार को गढ़वाल सीट से पौड़ी में नामांकन पत्र में अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा दिया। इसमें चल संपत्ति में उनके पास 38 लाख 71 हजार 901 रुपये व अचल संपत्ति के रूप में 71 लाख 55 हजार 500 रुपये है। उनकी पत्नी दीप्ति जोशी सरकारी नौकरी पर हैं। उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 44 लाख 98 हजार 890 रुपये की चल अचल संपत्ति है।

इसमें 1 करोड़ 8 लाख 26 हजार 890 रुपये की चल संपत्ति व 36 लाख 72 हजार की अचल संपत्ति है। अनिल बलूनी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। अनिल बलूनी में हाल ही में राज्य सभा का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। जो कि वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी के उतरने से ये सीट हॉट सीट बन गई है। जहां अनिल बलूनी का सामना कांग्रेस के गणेश गोदियाल से हैं।

कौन हैं अनिल बलूनी

  • पैतृक गांव पौड़ी जिले के विकासखंड कोट का नकोट
  • गुजरात, बिहार के राज्यपाल के ओएसडी रहे
  • 2000 में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री
  • 2002 में कोटद्वार से चुनाव का नामांकन कराया, लेकिन निरस्त हुआ। दो वर्ष बाद उपचुनाव लड़ा।
  • 2009 वन एवं पर्यावरण बोर्ड के उपाध्यक्ष
  • 2012 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता
  • 2014 बनारस लोकसभा सीट पर मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी
  • राष्ट्रीय प्रवक्ता 2015 से अब तक राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख
  • 2018 राज्यसभा सांसद उत्तराखंड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+