Kiren Rijiju स्वच्छ भारत दिवस में देहरादून पहुंचे केंद्रीय मंत्री,चरखा चलाया, झाडू लगाकर दिया ये खास संदेश
देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बुधवार को स्वच्छता ही सेवा-2024 के अंतर्गत स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।
केंद्रीय मंत्री ने किशननगर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग में चरखा चलाया और ग्रामोद्योग का निरीक्षण किया। इसके बाद नैशविला रोड पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता सेवा इकाई का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही स्वच्छता मित्रों और कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि सरकार ने 50 वर्ष पुराने नैशविला रोड स्थित कूड़ेदान से मुक्ति दिलाकर क्षेत्रवासियों को सौगात दी है। किरेन रिजिजू ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने झाड़ू लगाकर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया।वहीं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत गांधी पार्क परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित जिला पिथौरागढ़ के गूंजी का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहाँ के स्थानीय निवासियों द्वारा उन्हें पूर्व में बताया गया था क्षेत्र में सड़क आने की कोई उम्मीद नहीं है। जिससे क्षेत्रवासियों और पर्यटकों को काफी असुविधा होती थी।उनकी इस पीड़ा को समझते हुए चूंकि वह स्वयं अरुणाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य से आते हैं और उन्हें यह भलीभांति ज्ञात है कि सड़क मार्ग नहीं होने से महिलाओं, बुजुर्गों,बच्चों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में उनके द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए गूंजी क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने क्षेत्रवासियों की इस पीड़ा को समझते हुए सड़क मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कराई , जिसका कि अब निर्माण होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को लाभ प्राप्त हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर देहरादून में स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें संतुष्टि महसूस हुई।इस वर्ष स्वच्छता अभियान की थीम "स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता" है।स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को राजघाट से की थी।
इस अभियान का मकसद भारत को साफ़-सुथरा बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत, हर परिवार को शौचालय, ठोस और तरल अपशिष्ट निपटान की सुविधा, पेयजल आपूर्ति, और गाँवों की स्वच्छता सुनिश्चित करना है। केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के गूंजी,हर्षिल, चकराता,नाभी,औली,नीति,माणा,टिहरी आदि स्थलों के भ्रमण स्मरण को साझा करते हुए कहा कि देवभूमि बेहद खूबसूरत है।
उन्होंने सभी से उत्तराखंड आने को कहा , लेकिन यहां आकर गंदगी नहीं फैलाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यहां आकर उनके मन को अत्यंत प्रसन्नता होती है। हम सभी को अपने इन क्षेत्रों और धरोहरों को संजो कर रखना है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications