Kedarnath dham yatra दो से तीन दिन के लिए बंद, 1500 यात्रियों को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

Kedarnath dham yatra केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच लैंडस्लाइड होने के चलते बंद है। ऐसे में एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम यात्रा में फंसे यात्रियों को निकालने में जुटी है। जिन्हें वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है। आज शाम 5 बजे तक करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है।

बताया जा रहा है कि यात्रा मार्ग कम से कम दो दिन तक बंद रह सकता है। गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के मध्य मार्ग बाधित होने पर केदारनाथ से गौरीकुण्ड होकर वापस आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षाबलों द्वारा वैकल्पिक मार्ग से वापस सोनप्रयाग भिजवाया जा रहा है।

Kedarnath Yatra closed landslide Sonprayag Gaurikund two three days 1500 passengers safely rescued

जिला प्रशासन के अनुसार मौसम के अनुकूल रहने पर मार्ग के सुचारु होने में 2 से 3 दिन लगेंगे। जिस कारण केदारनाथ धाम की यात्रा स्थगित की गई है। भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग मंगलवार से बंद है। जिसको खुलने में कम से कम दो दिन लग सकते हैं। इस बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के मध्य मुनकटिया क्षेत्र में लगातार बारिश और बोल्डरों के गिरने के कारण मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध हो गया है।

बताया गया है कि सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत रात में जेसीबी मशीनों द्वारा मलबा हटाने का कार्य किया जाना सम्भव नहीं पाया गया, जिसके कारण मार्ग बहाली का कार्य अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। मार्ग पर निरंतर गिर रहे पत्थरों के कारण मलबा हटाने की प्रक्रिया में अत्यधिक बाधाएं उत्पन्न हुईं। इन परिस्थितियों को देखते हुए SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से टीम गौरीकुंड से आगे प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित निकालने के लिए रवाना की गई।

पूर्व में निर्मित पैदल वैकल्पिक मार्ग भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद SDRF टीम द्वारा एक नवीन वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं को संवेदनशील क्षेत्र से सकुशल पार कराया गया। अभियान के अंतर्गत शाम 5 बजे तक SDRF टीम द्वारा कुल 1489 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें 1173 पुरुष, 270 महिलाएं एवं 46 बच्चे सम्मिलित हैं। टीम वर्तमान में भी घटनास्थल पर तैनात है एवं राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+