Helicopter crash: '4 महीने पहले ही जुड़वा बच्चों के पिता बने थे पायलट राजवीर', केदारनाथ हादसे के हुए शिकार
Kedarnath Helicopter Crash Hindi: भारत अभी अहमदाबाद विमान क्रैश के दर्द से उबर भी नहीं पाया है कि आज सुबह कुदरत ने एक और करारा प्रहार उस पर कर डाला, जिसने उसे अंदर तक हिलााकर रख दिया है। गौरतलब है कि रविवार की सुबह उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई,जिसमें 23 महीने की एक बच्ची भी शामिल है।
ये घटना आज सुबह लगभग 5:20 बजे के आस-पास घटी, पहले खबर आई कि हेलीकॉप्टर गायब हो गया है और उसका सिग्नल नहीं मिल रहा है जिसको खोजा जा रहा है और फिर चंद मिनट में ही साफ हो गया कि चॉपर गौरीकुंड के पास भयंकर हादसे का शिकार हो गया है। प्रारंभिक जांच में ये ही समझा जा रहा है कि ये हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है।

आपको बता दें कि इस हादसे में पायलट राजबीर सिंह चौहान, जिनकी उम्र 39 साल की थी, की भी मौत हो गई है। राजबीर मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले के महवा के निवासी थे और वो 15 सालों तक भारतीय सेना में सेवारत थे। उनके पास उड़ान का लंबा और अच्छा अनुभव था , वो वर्तमान में अपने परिवार के साथ जयपुर के शास्त्री नगर में रह रहे थे।
'ऑर्यन एविएशन लिमिटेड के साथ काम कर रहे थे'
अपने रिटायरमेंट के बाद वो अक्टूबर 2024 से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ बतौर पायलट जुड़े थे। उनकी पत्नी भी आर्मी में हैं और चार महीने पहले ही वो जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। उनके हादसे की खबर उनके पिता के दी गई है। पूरे परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आपको बता दें कि राजवीर लेफ्टीनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे।
'रुद्रप्रयाग में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण' (Helicopter crash)
इस भयंकर हादसे पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी गहरा शोक प्रकट किया है। तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 'रुद्रप्रयाग में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पीड़ादायक हादसे में दिवंगत जनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'
सभी संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की (Helicopter crash)
'शासकीय आवास पर इस दुर्घटना की गहन समीक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। हेलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा प्रक्रियाओं की बारीकी से जांच की जा रही है, हमारा प्रयास है कि भविष्य में ऐसी कोई भी दुर्घटना न हो, इसके लिए SOP को अधिक सख़्त और प्रभावी बनाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications