Kedarnath dham: केदारनाथ में नहीं चलेगा तमाशा..ढ़ोल नगाड़े बजा रहे युवाओं को पुरोहित ने लगाई फटकार Viral video
केदारनाथ में कपाट खुलते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं।
जहां एक तरफ भक्तों का हुजूम है, वहीं दूसरी तरफ यूट्यूबर और अन्य कई ऐसे युवाओं का भी केदारनाथ में जमावड़ा लग रहा है। जो कि संगीत, वाद्य यंत्रों से भक्तों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हैं।

जिससे धाम में शांति और भक्तिमय माहौल पर व्यवधान होने की शिकायतें आने लगी हैं। इसका अब स्थानीय पुरोहित विरोध करने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्थानीय पुरोहित ने ढोल नगाड़े बजा रहे युवाओं को जमकर फटकार लगाई और कहा कि केदारनाथ में ऐसा तमाशा नहीं चलेगा।
दर्शन करने और बाबा का आशीर्वाद लेने आ सकते हैं। लेकिन इस तरह के ढोल नगाड़े बजाकर यहां माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पुरोहित केदारसभा के उपमंत्री पंडित अंकित सेमवाल हैं।
कहा कि यहां की पारंपरिक संस्कृति को भी इससे ठेस पहुंच रही है। पुरोहित ने वीडियो में ढ़ोल नगाड़े बजा रहे युवाओं को पहले तो खूब खरी खोटी सुनाई फिर एक युवा के हाथ से वाद्य यंत्र उठाकर फेंक दिया। इसके बाद कहा कि प्रशासन और तुम लोगों ने यहां तमाशा बनाकर रख दिया है। ये अब यहां नहीं चलेगा।
उन्होंने कहा कि बिना हमारे परमिशन के ये सब यहां नहीं होने दिया जाएगा। सिर्फ भगवान केदार का ढोल ही बजाया जाएगा। पुरोहित उन युवाओं को ये भी पूछा कि तुम्हें परमिशन किसने दिया। जिसने परमिशन दिया मुझे बताओ। उन्होंने साफ कहा कि बिना केदारसभा के अब केदारपुरी में किसी तरह का ढ़ोल नहीं बजाया जाएगा।
सिर्फ मंदिर का ढ़ोल बजेगा। उन्होंने कहा कि रील बनाने और यहां का माहौल खराब करने मत आइए। केदारनाथ में आस्था के साथ ही कई युवा सोशल मीडिया में कुछ लाइक्स और कमेंट पाने के लिए केदारपुरी में माहौल खराब कर रहे हैं। जिसकी शिकायत कई बार पुलिस प्रशासन से भी तीर्थ पुरोहित कर रहे हैं। ऐसे में ये मामले लगातार केदारपुरी में चिंता का विषय बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications