kedarnath dham पहुंची बाबा केदार की डोली, कल से होंगे दर्शन, 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज शाम पौने चार बजे सेना के बैंड की भक्तिमय जय घोष के साथ श्री केदारनाथ धाम पहुंच गयी है।

केदारनाथ धाम को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल शुक्रवार 10 मई को प्रात: सात बजे खुल रहे है। बताया जा रहा है कि करीब 5 हजार श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं।

kedarnath dham Baba Kedar palanquin reached darshan from tomorrow decorated 20 quintals flowers

केदारनाथ धाम पहुंचे श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अगवानी की। आज बृहस्पतिवार 9 मई को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली प्रात: 8.30 बजे तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुई थी।

Recommended Video

    kedarnath dham पहुंची बाबा केदार की डोली, कल से होंगे दर्शन, 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

    बीते 6 मई को देवडोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास के लिए पहुंची और मंगलबार 7 मई को दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी 8 मई देर शाम को पंचमुखी डोली गौरामाता मंदिर गौरीकुंड पहुंची थी। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में यात्रा व्यवस्था मंदिर दर्शन व्यवस्था के लिए निर्देश दिये।

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिंचोली, लिंचोली, तथा केदारनाथ बेस केंप में जिला प्रशासन, पुलिस, गढवाल मंडल विकास निगम तथा स्थानीय दुकानदारों ने देव डोली का स्वागत किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ पहुंचे है।

    अभी तक पांच हजार लगभग श्रद्दालु केदारनाथ धाम पहुंच गये है। चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा बुधवार को 22 लाख पार हो गया। यमुनोत्री के लिए तीन लाख 44 हजार 150, गंगोत्री के लिए तीन लाख 91 हजार 812, केदारनाथ के लिए सात लाख 60 हजार 254, बदरीनाथ के लिए छह लाख 58 हजार 486 और हेमकुंड साहिब के लिए 45 हजार 959 पंजीकरण हो चुके हैं। बुधवार को दिनभर में 59 हजार 804 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+