Kedarnath dham: आपदा के 10 साल- कुछ जख्म हरे, कुछ भरे, 10 साल में कितनी बदली केदारपुरी
उत्तराखंड के कई हिस्सों में शुरू हुई बारिश ने 16 और 17 जून को केदारपुरी में तांडव मचाया। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ पुनर्निर्माण तीन चरणों में शुरू किया गया। कार्यों को 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
केदारनाथ धाम में 16 और 17 जून 2013 को आई भीषण आपदा के आज 10 साल पूरे हो गए हैं। इन 10 सालों में केदारपुरी के पुर्ननिर्माण और यात्रा धरातल पर लाकर कई जख्म भरने की कोशिश तो हो गई, लेकिन जिन्होंने आपदा में अपनों को खोया उनके जख्म आज भी गहरे हैं।
इसके साथ ही केदारपुरी की 10 सालों में कई तस्वीरें बदली हैं। केदारनाथ आपदा की सबसे बड़ी निशानी विशालकाय पत्थर जिसे भीमशील के रुप में आज पूजा जा रहा है। 10 साल बाद भी सरकारी आंकड़ों में 3,183 लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

15 जून से उत्तराखंड के कई हिस्सों में शुरू हुई बारिश ने 16 और 17 जून को केदारपुरी में तांडव मचाया। जब आपदा के बाद केदारपुरी के पुर्ननिर्माण की बात आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया। ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ पुनर्निर्माण तीन चरणों में शुरू किया गया। सरकार ने इन कार्यों को 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
पहले चरण में कार्य
मंदिर परिसर का विस्तार, संगम के समीप गोल प्लाजा और मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते पर कटवा पत्थर बिछाया,मंदाकिनी नदी के तट पर सुरक्षा कार्य, सेंट्रल स्ट्रीट, आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती आस्था पथ व घाट, मंदिर परिसर के दोनों तरफ भवनों की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण, ध्यान गुफा का निर्माण।
दूसरे चरण में पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे
मंदाकिनी नदी की तरफ वाटर एटीएम, गौरीकुंड में सुरक्षा गेट का निर्माण, सरस्वती नदी की तरफ वाटर एटीएम का निर्माण, सोनप्रयाग में रेन सेल्टर काम, सरस्वती व मंदाकिनी नदी के संगम पर घाट का पुनर्निर्माण, 50 बेड का अस्पताल, पर्यटन सुविधा केंद्र, मंदाकिनी नदी के तट पर मध्य क्षेत्र में समावेशी अवस्थापना कार्य ,आस्था पथ पर पंक्ति प्रबंधन, रेन सेल्टर, सीढ़ी, संग्रहालय, प्रशासनिक भवन, मंदाकिनी नदी पर बने आस्था पथ पर रेन सेल्टर का निर्माण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 54 मीटर स्पान पुल का निर्माण, तीर्थयात्रियों को आवासीय सुविधा, तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों के आवास, बेस कैंप स्थित हेलीपोर्ट का निर्माण।
केदारनाथ के लिए सबसे बड़े रोपवे प्रोजेक्ट
अब सबकी निगाहें केदारनाथ के लिए होने वाले सबसे बड़े रोपवे प्रोजेक्ट पर है। पीएम मोदी ने 21 अक्तूबर 2022 को सोनप्रयाग से केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। दो चरणों में रोपवे का काम होगा। पहले चरण में गौरीकुंड से केदारनाथ तक 9.7 किमी लंबे रोपवे का निर्माण होगा, जबकि दूसरे चरण में सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक 3.4 किमी रोपवे बनेगा। इस रोपवे में पांच स्टेशन होंगे। रोपवे के बनने के बाद इससे एक घंटे में 3600 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच जाएंगे।
सरकारी आंकड़ों में केदारनाथ-
- कुल 1840 एफआईआर आई।
- रुद्रप्रयाग में विवेचना सेल गठित की गई।
- इसमें 584 एफआईआर मर्ज की गई जो, दो-दो जगहों पर दर्ज थी।
- पुलिस ने 1256 एफआईआर को वैध मानते हुए कार्रवाई की।
- पुलिस के पास 3,886 गुमशुदगी दर्ज हुई।
- सर्च अभियानों में 703 कंकाल बरामद किए गए।
- आज भी 3,183 लापता हैं।
- 4700 तीर्थ यात्रियों के शव बरामद हुए।
आपदा तारीखों में
- 15 जून-उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश शुरू हुई
- 16 जून- शाम को चौराबाड़ी ताल टूटने से मंदाकिनी में बाढ़ आने से केदारनाथ में मलबा भर गया। रामबाड़ा पूरी तरह तहस-नहस हो गया।
- 17 जून-सुबह एक बार फिर चौराबाड़ी ताल से पहले से ज्यादा पानी और मलबा आया। केदारनाथ पूरी तरह तबाह हो गया। पूरी मंदाकिनी घाटी में तबाही हुई।
- 18 जून-पहली बार केदारनाथ और घाटी में तबाही की खबरें सामने आई।
- 19 जून- राहत और बचाव के कार्य शुरू किये गये।
पुर्ननिर्माण बजट
- आपदा के बाद पहले चरण में 225 करोड़ रुपये के काम किए गए।
- दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत से 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं।
- 148 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications