Kedarnath में मोबाइल से फोटो, वीडियो पर रोक, अब रील बनाने या वायरल करने पर होगी ये कार्रवाई
Kedarnath dham केदारनाथ धाम में मोबाइल से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिंबध लगा दिया गया है। इसको लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की और से धाम में जगह जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।
Kedarnath dham केदारनाथ धाम में मोबाइल से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिंबध लगा दिया गया है। इसको लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की और से धाम में जगह जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। जिसमें स्पष्ट किया गया है। यदि कोई केदारनाथ में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केदारनाथ धाम में बीते लंबे समय से यूट्यूबर, ब्लॉगर या दूसरे कई लोगों द्वारा रील बनाकर वायरल करने के मामले सामने आ चुके हैं। जिससे धार्मिक स्थल की अपनी मान्यता और पवित्रता को लेकर सवाल उठ चुके हैं। जिसके बाद से हिंदू धर्म पर आस्था रखने वाले लोगों की ओर से इस पर सख्त कदम उठाने की मांग उठती रही है। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की जा रही थी।
Recommended Video
ऐसे प्रकरण सामने आने के बाद मंदिर समिति बीकेटीसी की ओर से पुलिस को भी कार्रवाई के लिए लिखा गया अब बीकेटीसी ने मंदिर परिसर में इसको लेकर बोर्ड लगा दिए हैं। जिसमें लिखा गया है कि मंदिर में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी वर्जित है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | Uttarakhand | Shri Badrinath-Kedarnath Temple Committee bans photography and videography inside Kedarnath Temple. The Temple committee puts up warning boards at various places on the Kedarnath temple premises, that if anyone is caught taking photos or making videos,… pic.twitter.com/c4AXVbRrtj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 17, 2023
केदारनाथ मंदिर में इस सीजन में अब तक तीन ऐसे प्रकरण आए जिसमें सोशल मीडिया में मंदिर में रील बनाकर वायरल करने पर बवाल हो चुका है। सबसे पहले मंदिर के गर्भगृह में एक युवती का पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद एक यूट्यूबर का अपने प्रेमी को प्रपोज करने और अंगूठी पहनाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ। इसके बाद तीसरे वीडियो में एक महिला को एक व्यक्ति द्वारा मांग में सिंदूर भरने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया गया। इन तीनों वीडियो को धार्मिक आस्था के विपरीत बताया गया। जिस पर जमकर बवाल भी हुआ।












Click it and Unblock the Notifications