Kedarnath Badrinath dham: बर्फबारी के चलते तीर्थयात्रियों को श्रीनगर गढ़वाल में रोका, मौसम साफ होने का इंतजार
भारी बारिश और बर्फबारी के चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को श्रीनगर गढ़वाल में रोक दिया गया है। पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया है कि यात्रियों से मौसम साफ होने तक श्रीनगर में रहने की अपील।

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और बद्रीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी के चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को श्रीनगर गढ़वाल में रोक दिया गया है। पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि यात्रियों से मौसम साफ होने तक श्रीनगर में रहने की अपील की जा रही है।
Srinagar, Pauri Garhwal | Due to continuous snowfall & heavy rain in Badrinath & Kedarnath, the pilgrims going to Badrinath & Kedarnath have been stopped in Srinagar Garhwal. Passengers are being appealed to stay in Srinagar till the weather clears up: Pauri SSP Shweta Choubey pic.twitter.com/0I7L0dawUJ
— ANI (@ANI) May 1, 2023
मौसम बिगड़ने से मुश्किलें
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का संचालन हो रहा है। लेकिन मौसम के बिगड़ने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह भारी बारिश से यात्रा में मुश्किलें आ रही है। बद्रीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी से प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
यात्रियों को आगे जाने से रोका
यात्रियों को मौसम देखते ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है। तेज बारिश के कारण यात्रियों को आगे जाने से रोका जा रहा है। बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications