केदारनाथ मार्ग पर पैदल यात्रा कर पशुपालन मंत्री ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, लापरवाही बरतने पर दी हिदायत
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से जंगलचट्टी तक लगभग पांच किमी पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने घोड़े खच्चरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उत्तराखंड सरकार में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने जानवरों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और यात्रियों से फीडबैक लिया।
पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से जंगलचट्टी तक लगभग पांच किमी पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने घोड़े खच्चरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्री शेड, खड़ंजे, शौचालयों व पेयजल की व्यवस्था की भी जांच की। यात्रियों और घोड़ा खच्चर संचालकों से बातचीत कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मंत्री ने ऐसा ना करने की हिदायत दी
यात्रा के दौरान घोड़े खच्चरों के लिए निर्मित सादे व गरम पानी के चरों में कुछ खच्चर संचालक हाथ पांव धोते मिले तो मंत्री ने उन्हें ऐसा ना करने की हिदायत दी गई। साथ ही अधिकारियो को निर्देश दिए कि आगे से ऐसा कोई करते पाया गया तो उस पर 1 हजार रुपए का जुर्माने का नियम तय किया गया है। उन्होंने यात्रा के सफल और सरल संचालन व राज्य सरकार की व्यवस्थाओं के लिए यात्रियों ने धन्यवाद भी किया। बतादें कि पिछले सीजन में केदारनाथ में घोड़े खच्चरों की मौत से व्यवस्थाओं पर सवाल उठे थे। जिसके बाद इस बार सरकार ने पहले से पुख्ता इंतजाम कर गर्म पानी और अन्य सुविधाओं के जरिए जानवरों के लिए व्यवस्थाएं की। जिसका असर इस बार यात्रा मार्गों पर नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications