लुटेरी दुल्हन गैंग का ठगी का नया तरीका, एक महिनें तक पत्नी बनकर रही फिर घर पर हाथ साफ कर हो गई फरार

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का गिरोह सक्रिय हो गया है। इस बार लुटेरी दुल्हन एक माह तक पीड़ित के साथ रही। इसके बाद घर का सामान और जेवर लेकर फरार हो गई। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

kashipur Robber bride gangs new way of cheating, remained as a wife for a month and then ran away

उधम सिंह नगर के बाजपुर जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग सक्रिय है। गैंग पहले लोगों को फंसाता है, उसके बाद शादी करवाई जाती है। फिर घर के सामान, ज्वैलरी,कैश पर हाथ साफ कर फरार हो जाते हैं। इस बार मामला बाजपुर के खुशालपुर बन्नाखेड़ा निवासी युवक के साथ हुआ। युवक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी शादी पांच अप्रैल 2023 को शेरपुर सुल्तानपुर रुड़की निवासी युवती के साथ हुई थी।

जिसकी फोटोज व वीडियो भी हैं। एक मई को वह बाजपुर शहर में लगने वाले सोमवार के बाजार में खरीदारी करने पत्नी के साथ गया। जहां से उसकी पत्नी उसे चकमा देकर गायब हो गई। जब काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिली तो गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दे दी गई। इस मामले में भी लुटेरी दुल्हन गैंग का हाथ बताया जा रहा है। जो कि ठगों का एक ग्रुप है। बताया गया कि युवती ने अपनी असली पहचान भी युवक से छिपाई।

करीब 25 दिन बाद वह ठगी का शिकार हुआ। आरोपी ने युवक के घर से जमा पूंजी 50 हजार रुपये एवं करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। जब पीड़ित ने आरोपियों से संपक्र किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि उधम सिंह नगर में लुटेरी दुल्हन गैंग के पहले भी मामले सामने आ चुके हैं। बीते साल पुलिस ने दुल्हन समेत इस गैंग में शामिल पति, मां और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। तब पुलिस के मुताबिक लुटेरी दुल्हन का पति और सास भी इसमें शामिल थे और उसका पूरा साथ देते थे। जिन्होंने राजस्थान के युवक को जाल में फंसाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+