Kashipur news: नेशनल हाईवे 74 पर दो डंपर की जोरदार भिड़ंत, डंपर चालक की आग लगने से जिंदाजलकर मौत

नेशनल हाईवे 74 पर दो डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों डंपरों में आग लग गई। इस दौरान डंपर का चालक आग की चपेट में आ गया और ​जल गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

काशीपुर में दो डंपरों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान डंपर में आग लग गई और आग लगने से डंपर चालक की जलकर मौत हो गई।

Kashipur news Heavy collision between two dumpers National Highway 74 dumper driver burnt death fire

हादसा नेशनल हाईवे-74 का है। यहां पर काशीपुर टोल टैक्स पार करने के बाद दो डंपर की जोरदार भिड़ंत होने से दोनों डंपरों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर में बैठा चालक जल गया और मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन और दमकल की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।

काशीपुर से देहरादून जाते समय टोल प्लाजा से आगे नेशनल हाईवे 74 पर गोविंदपुर भवानीपुर के पास सड़क टूटी हुई है। इस कारण एक तरफ की सड़क को बंद कर एक तरफ से वन वे कर दिया गया है। इस कारण एक तरफ की सड़क पर ही वाहनों की आवाजाही हो गई है। घटना आज तड़के की है। पुलिस ने मृतक डंपर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग में झुलसे अन्य डंपर चालक का उपचार चल रहा है।

हादसे में डंपर चालक रवि कुमार की मौत हुई। जो कि 27 साल का था और उसके दो बच्चे हैं। वो ग्राम प्रेमपुरी, रसूलपुरी आबाद अफजलगढ़ जिला बिजनौर का रहने वाला था। रवि कुमार सऊदी अरब में काम करता था। 2 महीने पहले ही वह घर आया है और आज सुबह वो डंपर लेकर अफजलगढ़ से आ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+