Kanwar yatra 2023: Haridwar 35 लाख से अधिक कांवड़ यात्री भर चुके हैं जल, 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

Kanwar yatra 2023: शिव भक्तों में सावन और कांवड़ को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 35 लाख 30 हजार से अधिक कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो चुके हैं।

Kanwar yatra 2023: शिव भक्तों में सावन और कांवड़ को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कांवड़ का मुख्य पड़ाव हरिद्वार इस समय भोले के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 35 लाख 30 हजार से अधिक कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो चुके हैं। जो कि आने वाले दिनों में आंकड़ा करोड़ को पार करने की संभावना है।

Kanwar Yatra 2023: Haridwar 35 lakh Kanwar Yatris reached schools to 12th will closed till July 17

कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देजनर 10 से 17 जुलाई सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 35 लाख 30 हजार से अधिक कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने अपने गंतव्य को रवाना हो चुके हैं। इधर कांवड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हो गए हैं।

4 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हुई है। जो कि 17 जुलाई तक चलेगी। उत्तराखंड में कांवड़ को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। भोले के भक्तों को फूल से स्वागत करने के साथ ही हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हो रही है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती के साथ ही ड्रोन से खास निगरानी रखी जा रही है। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देजनर 10 से 17 जुलाई सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

डीएम का कहना है कि कांवड़ मेले में आने वाले दिनों में भीड़ में भारी इजाफा होने वाला है। जिसके लिए यातायात को संचालित करने के लिए रूट डायवर्ट किए जाएंगे। हाईवे और संपर्क मार्गाें पर भी आवागमन बाधित रहेगा। जिसके कारण स्कूली बसों और बच्चों को जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कक्षा एक 12 तक के समस्त निजी, सरकारी स्कूल, अशासकीय और मिनी आंगनबाड़ी और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह भी खुद मौके का मुआयना कर स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+