संतान प्राप्ति के लिए अनुष्ठान जानिए उत्तराखंड में कहां है ये मंदिर,जहां विदेशी भी होंगे शामिल,क्या है मान्यता
पौड़ी जिले के श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले में कमलेश्वर महादेव मंदिर में हर साल संतान प्राप्ति के लिए विशेष अनुष्ठान किया जाता है। इस साल 14 नवंबर को अनुष्ठान और पूजा अर्चना की जाएगी। जिसके लिए अब तक 165 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है।
बताया कि निसंतान दंपति 14 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। मान्यता है कि कमलेश्वर महादेव मंदिर में दंपति अपनी मनोकामना पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरी रात भगवान शिव की आराधना करते हैं। यहां पर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना होती है।

विदेशों से भी भक्तों ने पंजीकरण कराया
जिससे पति पत्नी की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इस बार 14 नवंबर को होने वाले अनुष्ठान के लिए उत्तराखंड,दिल्ली, हरियाणा,के साथ साथ विदेशों से भी भक्तों ने पंजीकरण कराया है। जिसके लिए बाहरी देशों से भी लोग आएंगे।
पूरे रात हाथ में दिया लेकर पूजा
पौड़ी के श्रीनगर में हर साल बैकुंठ चतुर्दशी मेले में खड़ा दिया का अनुष्ठान किया जाता है। कमलेश्वर महादेव मंदिर में निसंतान दंपति पूरे रात हाथ में दिया लेकर भगवान से संतान प्राप्ति की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस अनुष्ठान के बाद निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति भी होती है।
हर साल दंपति मनोकामना लेकर आते
सिद्वपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि सिद्वपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में हर साल दंपति अपनी मनोकामना पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरी रात भगवान शिव की आराधना करते हैं। यहां पर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है।
जर्मनी व अमेरिका से भी दंपति
जो भी दंपत्ति अपनी मनोकामना लेकर आते हैं, उनकी पूरी हो, ऐसी हम भगवान आशुतोष से कामना करते हैं। बताया कि अनुष्ठान के लिए अब तक 165 लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है। जिसमें उत्तराखंड पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, अलावा जर्मनी व अमेरिका से भी एक-एक दंपति अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे। जो कि दंपति संतान प्राप्ति के लिए खड़ा दिया अनुष्ठान करेंगे।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले












Click it and Unblock the Notifications